बंदे ने दिखाया कमाल का टैलेंट, ऐसे खूबसूरती से पहनी साड़ी कि लड़कियां भी हुईं फैन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बड़ी ही खूबसूरती के साथ साड़ी पहनता है। शख्स का साड़ी पहनने का अंदाज लड़कियों को भी खूब भा रहा है।

Man wearing saree

Man Draps Saree Viral Video: कई बार मर्द औरतों के कुछ कामों को बखूबी कर देते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर ये किया कैसे? फिर बात चाहे तरह-तरह के हेयरस्टाइल की हो या फिर पहनावे की। इन दिनों इंटरनेट पर छाए एक वीडियो में सरदार जी ऐसे साड़ी पहन रहे हैं, मानो कितने प्रोफेशनल हों। सरदार जी के साड़ी पहनने के तरीके से लड़कियां भी उनकी जबरा फैन हो रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान पर ये सेल्समैन सरदार जी कैसे पलभर में शानदार तरीके से साड़ी पहन रहे हैं।

बंदे ने दिखाया कमाल का टैलेंट

बंदे ने दिखाया कमाल का टैलेंट

11 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि ये बंदा साड़ी की दुकान पर काम करता है। पलभर में ही बड़े आराम से साड़ी को लपेटकर ऐसे पहन लेता है, मानो ये उसका रोज का काम हो। यकीनन काम भी रोज का ही होगा। साड़ी को सरदार जी बड़ी ही खूबसूरती से फ्लॉन्ट भी करते हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

ये वीडियो ट्विटर हैंडल पर @PunjabiTouch ने पोस्ट किया है। देखते ही देखते वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और शख्स के साड़ी पहनने के तरीके को खूबसूरत बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये साड़ी बेहद सुंदर है।

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

एक यूजर ने कहा कि ये उनका रोज का काम है, इसलिए इतनी आसानी से कर रहे हैं। वहीं कई लोग सरदार जी के मानो फैन ही हो गए। कई लोगों को एक फिल्म से आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की याद आ गई।

लोगों को पसंद आया सरदार जी का स्टाइल

लोगों को पसंद आया सरदार जी का स्टाइल

वीडियो के कैप्शन में भी इसी तरह की बात लिखी हुई है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि भाई ने लगभग मुझसे ये खरीदवा ही ली। वाकई में शख्स का साड़ी पहनने का तरीका बेहद शानदार है। औरतों को तो ये बेहद ही ज्यादा पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+