शौक बड़ी चीज है! शख्स ने बर्गर खाने के लिए तय की 725km की दूरी, 2 लाख रुपए में बुक किया चॉपर
नई दिल्ली। अपने पसंदीदा खाने के लिए शहर के एक कोने सो दूसरे कोने तक का सफर तय करना कोई बड़ी बात नहीं है। हद तो तब हो गई जब एक शख्स ने बर्गर खाने के लिए 450 मील (725 किलोमीटर) की दूरी तय की। इससे लिए उसने करीब दो लाख रुपए में एक चॉपर बुक किया। 33 साल के रशियन अरबपति विक्टर मार्टीनोव अपने इसी शौक को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। मार्टीनोव ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्रीमिया के अलुस्था में छुट्टियां मना रहे थे और उन्हें वहां का लोकल फूड कुछ खास पसंद नहीं आया।

725 किलोमीटर की दूरी तय कर खाया पसंदीदा बर्गर
दरअसल, रूसी रईस विक्टर मार्टीनोव को फास्ट फूड खाना बहुत पसंद है और जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्रीमिया के अलुस्था में थे तो वहां उन्हें अपनी पसंद का भोजन नहीं मिल रहा था। लोकल फूड आउटलेट्स का खाना पसंद ना आने पर विक्टर ने मैकडॉनल्ड का बर्गर खाने का मन बनाया। लेकिन जिस जगह ये कपल रुका हुआ था वहां से मैकडॉनल्ड का सबसे नजदीकी आउटलेट करीब 725 किलोमीटर दूर था।

खाने से ज्यादा सफर पर खर्च किए पैसे
हालांकि विक्टर ने इसके बारे में एक बार भी नहीं सोचा और उन्होंने एक चॉपर (हेलिकॉप्टर) बुक कर लिया, जाति वह 725 किमी दूर जाकर र्गर खा सकें। मीडिया रिपोट से मिली जानकारी के मुताबिक मैकडॉनल्ड के आउटलेट पहुंचकर विक्टर मार्टीनोव और उनकी गर्लफ्रेंड ने खाने के लिए 49 पाउंड्स (4,880 भारतीय रुपया) खर्च किया, लेकिन 725 किमी की दूरी तय करने के लिए रईस विक्टर ने 2,000 पाउंड लगभग 2 लाख रुपए खर्च किए।

2014 से क्रीमिया में नही है मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
बताया जा रहा है कि साल 2014 में ही क्रीमिया में फास्ट फूड चेन का संचालन बंद होने के बाद अब वहां एक भी मैकडॉनल्ड्स आउटलेट नहीं है। बता दें कि रूसी रईस विक्टर मार्टीनोव मॉस्को की एक हेलिकॉप्टर बेचने वाली कंपनी के सीईओ हैं। इस वकये से संबंधित एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस अजीबोगरीब घटना के बारे में बताया है। वह कहते हैं, मैं और मेरी पार्टनर प्रॉपर आर्गेनिक फूड से थक गए थे। हम नॉर्मल मैक्सिकन फूड खाना चाहते थे। वहां पहुंचन के लिए सबसे तेज और आसान तरीका चॉपर था इसलिए हमनें उसे बुक किया और क्रास्नोडार के लिए उड़ान भरी।

इससे पहले भी एक शख्स ने किया था ऐसा
जिस समय किसी शख्स के पसंदीदा खाने की बात आती है तो वह उसे खाए बिना रहना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर लोग कुछ किलोमीटर की दूरी तय कर लेते हैं लेकिन अगर उनसे 725 किमी दूर जाने को कहा जाए तो निश्चित तौर पर वह इनकार कर देंगे। हालांकि विक्टर मार्टीनोव को दूरी से ज्यादा खाने से मतलब है। विक्टर का यह कारनामा अपने आप में एक अजीब घटना है जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर की जा रही है। इससे पहले लॉकडाउ के दौरान एक शख्स भी पसंदीदा खाने के लिए पैदल 32 किमी की दूरी तय कर चर्चा में आ गया था।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: लोगों के दिल में बैठा डर निकालने के लिए खिलाए जा रहे कोरोना बर्गर
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications