क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

रूसी मछुआरे को समुद्र में मिला एलियन जैसा जीव! लोग बता रहे हैं 'बेबी ड्रेगन'

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 08 अप्रैल: समुद्र रहस्यमयी जीव-जंतुओं से भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु के अलावा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी पाई जाती हैं। अभी भी ऐसे लाखों जीव और वनस्पतियां समुंद्र के अंदर मौदूज हैं। जिनकी हम लोगों को जानकारी नहीं है। इसी बीच एक रूसी मछुआरे ने समुद्र में से एक अजीबोगरीब दिखने वाला जीव पकड़ा है। जो देखने में बेहद ही अजीब लग रहा है। लोग इस जीव को 'बेबी ड्रैगन' बता रहे हैं।

समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव

समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव

रूसी मछुआरे को यह रहस्यमयी जीव समुद्र की गहराई में मिला है। फेडोर्त्सोव ने इस जीव को उस वक्त देखा जब वे अपने साथी मैकेरल के साथ नॉर्वेयिन सागर में मछली पकड़ने गए थे। 39 साल के रोमन फेडोर्त्सोव रूस के मरमंस्क के रहने वाले हैं। इस रहस्यजीव को देखने के बाद वह हैरान रह गए, क्योंकि यह बिल्कुल बेबी ड्रैगन की तरह दिख रहा था। इस फोटो को शेयर करते हुए रूसी मछुआरे ने लिखा, 'बस एक कहावत- नामहीन चीज का पीछा करना एक बात है, लेकिन इसे खोजना बिल्कुल दूसरी चीज है।

रोमन ने खोजे हैं कई नई जीव

रोमन ने खोजे हैं कई नई जीव

फोटो में दिख रहे जीव की हल्के गुलाबी और सिल्वर रंग की आंखें हैं। जो किसी कार्टून जैसी बड़ी-बड़ी हैं। उसके सिर के दोनों तरफ दो 'पंख' हैं। साथ ही, एक लंबी सी पूछ भी है। समुद्र में मिला यह अनोखा जीव अब कोई रहस्य नहीं है। ये एक कार्टिलाजिनस मछली है। इस मछली को घोस्ट शार्क कहते हैं। कार्टिलाजिनस मछली पर पंख भी नजर आ रहे हैं। रोमन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनके 6 लाख से अधिक फोलॉवर्स हैं।

क्या बॉलीवुड में भी एंट्री करेंगे महेश बाबू? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयानक्या बॉलीवुड में भी एंट्री करेंगे महेश बाबू? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

फेडोरत्‍सव हाल में कई अनूठे दिखने वाले अद्भुत समुद्री जीव खोज चुके हैं

फेडोरत्‍सव हाल में कई अनूठे दिखने वाले अद्भुत समुद्री जीव खोज चुके हैं

जहां वो समंदर के ऐसे-ऐसे जीवों की फोटो शेयर करते हैं कि आप में से बहुत से लोग तो उन्हें पहली बार देख रहे होते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ऐसे जीव की तस्वीर शेयर की थी, जिसे लोगों ने 'चीजबर्गर' या 'टीनएज म्युटेंट निंजा टर्टल' से कम्पियर करना शुरू कर दिया। यहां तक कुछ ने तो उसकी तुलना 'चिकन सैंडविच' से भी कर दी थी। रोमन फेडोरत्‍सव हाल में कई शानदार और अनूठे दिखने वाले अद्भुत समुद्री जीव खोज चुके हैं। फेडोरत्‍सव ने ज्‍यादतर समुद्री जीव उत्‍तरी रूस के नॉर्वेजियन और बैरेंट्स समद्री से खोजे।

Comments
English summary
Russian Fisherman Catches Bizarre sea Creature, people Calls it Baby Dragon
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X