अचानक से बदलने लगा नदी का रंग, और फिर तभी...
चीन। पिछले साल ईद अल-अधा के मौके पर ढाका की कुछ तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। ये तस्वीरें जानवरों की बलि के बाद खून से लाल हो चुके शहर की थीं। ऐसा ही कुछ मामला हाल ही में चीन में देखने को मिला जहां अचानक से एक नदी लाल हो गई।


अचानक से बदलने लगा नदी का रंग
चीन के जियुजंग शहर के बीत से गुजरने वाली एक नदी अचानक ही अपना रंग बदलने लगी। गुलाबी रंग से होते हुए ये नदी कुछ ही मिनटों में एकदम लाल हो गई। नदी के पास मौजूद लोग हैरानी से ये सब देख ही रहे थे कि उन्हें एक अजीब सी बदबू आने लगी।

पानी से आने लगी बदबू
वहां खड़े कुछ लोगों के मुताबिक अचानक से हवा में खून की बदबू फैल गई। डरे-सहमे लोगों ने तुरंत फोन करके पुलिस को बुलाया और उन्हें पूरा मामला बताया। पहले तो पुलिस को भी समझ नहीं आया कि आखिर इस रंग और बदबू का कारण क्या है।

दिनभर की मेहनत के बाद साफ हुई नदी
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नदी में खून मिला हुआ है। जी हां! ये खून नदी के पास एक मांस की दुकान से आकर पानी में मिला। दुकानदारों को भी नहीं मालूम की ये पाइप कैसे नदी में जाकर मिला। पूरे दिन की मेहनत के बाद नदी को साफ किया गया।
(फोटो साभार : डेली स्टार)












Click it and Unblock the Notifications