आपका प्यार कितना है सच्चा बताएगा ये रिंग, सुनाएगा लवर्स के दिल की धड़कन

नई दिल्ली। जीवन में हर किसी को एक ना एक बार प्यार जरूर होता है। प्यार के लिए अहसान और एक दूसरे का साथ जितना जरूरी होता है, उतना ही एक दूसरे से दूर रहना मुश्किल। प्यार का सबसे बड़ा दर्द ही जुदाई है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

 hb ring

जी हां आपको जुदाई के दर्द का अहसास नहीं होगा। अगर आप सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं विज्ञान की इस नई तकनीक के बारे में। हम बात कर रहे हैं एक खास रिंग की। HB Ring एक ऐसी टेक्नॉलजी है जो आपको अपने चाहने वाले से हमेशा जोड़े रखेगा। ये अविष्कार आपको अपने साथी से नज़दीकियों का एहसास दिलाएगा।

धड़कन सुनाएगा ये खास रिंग

इस अंगूठी की खासियत ये है कि आप चाहे अपने प्रेमी या प्रेमिका से कितनी भी दूर हों पर आप उसके धड़कनों को सुन सकते हैं। इस HB Ring को द टच नाम की कंपनी ने तैयार किया है। स्टेनलेस स्टील की बनी इस खास अंगूठी में कभी भी कोई स्क्रैच नहीं आ सकती। सबसे खास ये है कि इस रिंग को पहनने के बाद आप अप ने प्रेमी की दिल की धड़कनों को सुन सकेंगी।

दरअसल ये रिंग Bluetooth के ज़रिये एक खास एप्लीकेशन से जुड़ी होती है। इस पहनने के बाद जैसे ही आप अंगूठी को दबाएंगे फिर वो अपने आप Wi-fi से कनेक्ट हो जायेगी और आपकी दिल की धड़कनों को पढ़ना शुरू कर देती है। जब भी आपको अपनी धड़कन सुनानी हो या अपने साथी की धड़कन सुननी हो तो बस इसको टैप करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+