सोने की खदानों के बीच लोगों को दिखी 'खून की नदी', पानी है एकदम लाल, अब पता चली सच्चाई
नई दिल्ली, 2 अप्रैल: पृथ्वी अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। आप किसी भी देश में जाइए, आपको कई रहस्यमयी चीजें देखने को मिल जाएंगी। सोशल मीडिया के इस दौर में ये अनोखी चीजें तेजी से वायरल होती हैं। अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, वहां पर कई लोगों ने 'खून की नदी' के एरियल शॉट की तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन बाद में उसकी सच्चाई कुछ और निकली। (पहली तस्वीर छोड़ बाकी सांकेतिक)

जंगल के बीच थी नदी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडिट पर लोगों ने अमेरिका के साउथ डकोटा में एक खून की नदी को स्पॉट किया। साथ ही गूगल मैप्स के कई स्क्रीनशॉट भी देखे, जिसमें एक लाल रंग की नदी दिख रही थी। स्क्रीनशॉट के साथ ब्लैककेक नाम के शख्स ने लिखा कि साउथ डकोटा में मुझे खून की नदी का पता चला है। ये जंगल स्टेट के वेस्ट में स्थित है।

सोने के भंडार भी मौजूद
ब्लैककेक के मुताबिक ये जगह पर्यटकों से भरी रहती है। इस इलाके में सोने के भंडार होने के भी दावे किए जाते हैं। शख्स के दावे के बाद सभी लोग लाल रंग की नदी देखकर हैरान रह गए। कुछ स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि नदी उस इलाके में मौजूद है और उसका रंग लाल है। हालांकि बाद में सच्चाई कुछ और ही निकली।

ये है सच्चाई
एक शख्स ने स्क्रीनशॉट की सच्चाई बताते हुए लिखा कि साउथ डकोटा में एक नदी है, जिसका पानी लाल हो गया है, लेकिन ये कोई खूनी नदी नहीं है। वहां आसपास बहुत फैक्ट्रियां हैं। उनसे खतरनाक केमिकल निकलते रहते हैं, जो जाकर इस नदी में मिलते हैं। इस वजह से उसका रंग लाल हो गया है। जब भी दूर से कोई उसे देखता है तो वो एकदम खून के रंग की नजर आती है। इसी वजह से लोगों को गलतफहमी हो रही है।

माइनिंग के लिए मशहूर
जिस इलाके में ये नदी दिखाई गई है, वहां पर सोने, बालू, पत्थर आदि के भंडार मौजूद हैं, जिस वजह से वहां पर माइनिंग होती रहती है। पहले ये इलाका सोने की खदान के लिए फेमस था, लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक 2001 में उन खदानों को बंद कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications