'रावण दहन है या न्यूक्लियर टेस्ट?' दशहरा के दिन रावण के पुतले में हुआ ब्लास्ट, Video ने किया लोगों को हैरान
Ravan Dahan: हाल ही में दशहरा सेलिब्रेट किया गया। देशभर के कोने-कोने में बुराई पर अच्छाई की जीत का ये पावन पर्व लोगों ने जोरों-शोरों से मनाया। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर रावण दहन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग रावण का दहन कर रहे हैं। मगर इस बीच रावण जलते जलते ऐसा ब्लास्ट हुआ कि हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई।
जैसे ही रावण का पुतला फटा यानी कि इसमें ब्लास्ट हुआ, हर कोई हैरान रह गया। लोग इसकी तुलना परमाणु परीक्षण से करने लगे। हर कोई कहने लगा कि ये रावण का दहन हुआ है या फिर कोई परमाणु परीक्षण? बड़े विस्फोट के साथ ये ब्लास्ट हुआ।

बताते चलें कि दशहरा या विजयादशमी एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उत्सव के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक रावण दहन है, जिसमें राक्षस राजा रावण, उसके भाई कुंभकर्ण और उसके बेटे मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। यह कृत्य रावण पर भगवान राम की विजय का प्रतीक है।
वीडियो में दिखाया गया है कि दर्शक दशहरे के दौरान परंपरा के अनुसार पुतले के दहन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस घटना को कैद करने के लिए लोग अपने फोन के साथ कतार में खड़े थे। हालांकि, पुतले के जलने के कुछ ही देर बाद, एक बेहद ही अनएक्सपेक्टेड विस्फोट हुआ, जिससे एक बड़ा सा मशरूम जैसा बादल बना जो आसमान में उछल गया, जो हूबहू परमाणु विस्फोट जैसा था।
अचानक हुए विस्फोट से भीड़ में भगदड़ मच गई और आसपास खड़े लोग भागने लगे। बता दें कि पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में रावण दहन समारोह का नेतृत्व किया। परंपरा के अनुसार 80 फुट ऊंचे रावण के पुतले को आग के हवाले किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।
नीतीश कुमार ने पुतले में आग लगाने के लिए तीर चलाया, जो तुरंत ही आग की लपटों में घिर गया। इसके बाद मेघनाथ और कुंभकर्ण के 75 फुट और 70 फुट के पुतले जलाए गए। समारोह से पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भगवान राम की आरती की। इस तमाशे को देखने के लिए गांधी मैदान में करीब एक लाख की भारी भीड़ जमा हुई थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications