कब्रिस्तान के पास मिला दुर्लभ सफेद गिद्ध, कई बार पकड़ने की हुई कोशिश फिर आखिरकार...
कानपुर के एक कब्रिस्तान के पास बेहद ही दुर्लभ गिद्ध मिला है। लोगों ने पकड़कर इसे वन विभाग के हवाले कर दिया।

गिद्धों की कई दुर्लभ प्रजातियां दुनियाभर में मौजूद हैं। ये प्रजातियां घने जंगलों या दूर दराज के इलाकों में रहने की वजह से आसानी से नजर नहीं आतीं। लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के ईदगाह कब्रिस्तान में एक दुर्लभ गिद्ध पाया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।

लोगों को मिला ये दुर्लभ गिद्ध
उत्तरप्रदेश के कानपुर के कर्नलगंज स्थित ईदगाह कब्रिस्तान में ये दुर्लभ गिद्ध मिला है। एक स्थानीय ने कहा कि गिद्ध एक हफ्ते से यहां था। हमने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
A local says, "The vulture had been here for a week. We tried to catch it but didn't succeed. Finally, we captured it when it came down." pic.twitter.com/7t5QWXiN3h
— ANI (@ANI) January 9, 2023 '>मुश्किल से पकड़ में आया गिद्ध
स्थानीय लोगों ने कहा कि गिद्ध को पकड़ने की लाख कोशिश करने के बाद भी वो पकड़ में नहीं आया। इसके बाद जब आखिरकार वो नीचे गया तो लोगों ने उसे पकड़ा। इस दुर्लभ गिद्ध का वीडियो भी सामने आया है।

आसपास जमा हुई भीड़
गिद्ध के बड़े-बड़े पंख उसकी खूबसूरती को बखूबी बयां कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गिद्ध के पंख काफी बड़े हैं और एक शख्स ने इन्हें पकड़ा हुआ है। इस दुर्लभ गिद्ध को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।

लोगों ने वन विभाग को सौंपा गिद्ध
दुर्लभ गिद्ध का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गिद्ध की ये प्रजाति बहुत कम ही देखने को मिलती है। रिहायशी इलाकों में इस प्रजाति का दिखना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इससे पहले कोई इस गिद्ध को नुकसान पहुंचा सकता, स्थानीय लोगों ने पकड़कर इसे वन विभाग के हवाले कर दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications