VIDEO: बाइक पर लड़के साथ रोमांटिक रील बनाती दिखीं रानू मंडल, यूजर्स ने बता डाला विक्रम बेताल
बाइक पर पीछे बेतरीब बैठीं रानू मंडल कोई गाना गाते हुए दिख रही हैं। लड़का उम्र में रानू मंडल से काफी छोटा लग रहा है।

स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाने वाली रानू मंडल तो आपको याद ही होगीं। सोशल मीडिया ने रातों-रात उन्हें फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर रानू मंडल का अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। रानू मंडल इन दिनों लगातार अजीबो-गरीब हरकतों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिसमें वो एक लड़के के साथ बाइक पर 'इश्क' फरमाते हुए नजर आ रही हैं।

फिर वायरल हुआ रानू मंडल का अतरंगी वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं रानू मंडल एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी हैं। इस दौरान उन्होंने ना तो कोई मेकअप किया है और ना ही साड़ी पहनी हैं। बल्कि, सिंपल नाइटी में वो नजर आ रही हैं। वहीं उनके आगे बैठा लड़का व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ ग्रीन स्ट्राइप्स वाली शर्ट और जींस में नजर आ रहा है। बाइक पर बैठा लड़का गाना गुनगुनाने की एक्टिंग कर रहा है।

अजीब वीडियो शेयर कर बना रानू का मजाक
वहीं बाइक पर पीछे बेतरीब बैठीं रानू मंडल कोई गाना गाते हुए दिख रही हैं। लड़का उम्र में रानू मंडल से काफी छोटा लग रहा है। रानू मंडल को इस तरह देख सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें लेकर अजीब कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि आखिरकार रानू मंडल को ब्वॉयफ्रेंड मिल गया। पिछले काफी समय से रानू अजीब वीडियो शेयर अपना मजाक बनवा रही हैं।

एक यूजर्स ने उन्हें विक्रम और बेताल बताया
रानू के इस हालिया वीडियो पर लोगों का कहना है कि, आजकल फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। ये लड़का अपनी मां की उम्र की औरत के साथ रोमांटिक गाने पर रील बना रहा है। बाइक पर बैठी रानू और उस लड़के को देखकर एक यूजर्स ने उन्हें विक्रम और बेताल बताया है। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, गरुण पुराण में इसकी अलग सजा है तो दूसरे यूजर्स ने लिखा कि आखिरकार रानू को उनका का कानू मिल ही गया।
वीडियो हुआ वायरल
आपको बताते चलें कि, लता मंगेशकर का गाना गाकर रानू मंडल रातोंरात स्टार बन गयी थी।नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने भी रिकॉर्ड किए थे। जिसके बाद रानू की आर्थिक स्थिति थोड़ी सुधर गई थी। लेकिन ये कामयाबी ज्यादा वक्त तक नहीं रही। अपनी अजीब हरकतों और कारमानों के चलते रानू फिर से आर्थिक तंगी में फंस गईं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications