Pics: कील और धागे से बनी 'पोर्टेबल रंगोली', 2 दिन में महिला ने की तैयार, देखिए लुभावनी तस्वीरें
दिल्ली की एक महिला ने ऐसी ही शानदार रंगोली दो दिन की मेहनत से तैयार की है। खास बात ये है कि ये रंगोली पोर्टेबल है। इसे कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सता है।
Rangoli For Diwali 2022: दिवाली के के मौके पर घरों में दीये की रोशनी के साथ खास सजावट की जाती है। इस दिन घरों के बाहर अंदर खास तरह की रंगोली बनाई जाती है। दिल्ली की एक महिला ने ऐसी शानदार रंगोली दो दिन की मेहनत से तैयार की है। इस खास रंगोली को कहीं भी फर्श पर रखकर उस पर दीया भी रखा जा सकता है। आइए देखते हैं इस खास रंगोली की तस्वीरें...

दिवाली में ऐसे रंगोली की मांग
दरअसल, ये स्ट्रिंग आर्ट है जो दिवाली पर लोगों को काफी पसंद आ सकता है। दिवाली पांच दिनों का उत्सव होता है। ऐसे में लोग घरों को मिट्टी के दीयों और रंगोली से सजाते हैं। दिवाली नजदीक आते ही घरों को सजाने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में दिल्ली की महिला मुस्कान राजपूत ने अपनी नई रंगोली साझा करते हुए कहा कि वह इस छुट्टियों के मौसम के लिए कुछ असाधारण बनाने की तलाश में थीं। कई विकल्पों पर विचार करने के बाद ये आइडिया मन आया।

रंगोली में लकड़ी का प्रयोग
इंस्टाग्राम पर इस रंगोली की तस्वीरें का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें महिला एक गोलाकार लकड़ी का बोर्ड लेती है और उस पर एक पुष्प मंडल-प्रकार की डिजाइन बनाने से पहले उसे ब्लैक कलर से रंग देती है। जिसके बाद वह पूरे बोर्ड में नियमित दूरी पर कील लगाती है। जिसके बाद उसे रंगोली का रूप देने का काम शुरू करती है।

सभी कलर के रंगीन धागों का प्रयोग
महिला अपनी रंगोली को आकर्षक लुक देने के लिए पूरी क्रिएटिविटी दिखाती है। स्ट्रिंग-प्रकार के डिजाइन में वो कई रंग के धागों का उपयोग करती है। इस रंगोली की बेहद संजीदगी से तैयार किया गया। महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस रंगोली को बनाने में उसे करीब दो दिन का समय लगा।

लंबे समय तक टिकेगी रंगोली
लकड़ी की ढांचे पर बनाई गई रंगोली को कहीं भी रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे एक स्थान से दूसरी जगह हटाया भी जा सकता है। ऐसे में ये रंगोली अपना रंग खोए बिना पूरी दीपावली चल सकती है। दिवाली एक उत्सव में इसे हर दिन बनाने की जरूरत नहीं होगी।

दो दिन में तैयार हुई रंगोली
मुस्कान ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दिल्ली की सर्द बारिश में मुझे इसे पूरा करने में दो दिन लगे। लंबे समय से, मैं इस दिवाली के लिए कुछ असाधारण करने की खोज कर रही थी। मुझे विश्वास है कि यह स्ट्रिंग आर्ट बिल्कुल सही है। आपकी दिवाली इस बार कुछ ज्यादा ही मजेदार होने वाली है। इंटाग्राम पर मुस्कान के आर्ट का ये वीडियो क्लिप पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications