तो इसलिए 26 जनवरी को बंद होते हैं ठेके! नशा करते ही जागी लोगों की देशभक्ति, वायरल हुआ VIDEO

Viral video: देश में हर तरफ गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है। संविधान के निर्माण वाले दिन लोग देशभक्ति में डूबे रहते हैं। मगर इस बीच 26 जनवरी का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।

दरअसल, क्लिप में सड़क पर दो लोग परेड करते और भारत माता के जयकारे लगाते दिख रहे हैं। अब आपको ये लग रहा होगा कि ये लोग देशभक्ति में डूबे हुए हैं। मगर ठहरिये। सड़क पर परेड कर रहे ये लोग नशे में चूर थे। जी हां! नशे के चलते इन लोगों की देशभक्ति निकलकर बाहर आ रही थी।

Rajasthan people doing parade

हैरानी की बात थी कि इनकी देशभक्ति के चलते सड़क पूरी जाम हो गई। बेधड़क ये लोग लेफ्ट राइट कर रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय जयकार भी ये लोग करते दिखे। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग गंजी और कुर्ती में भी नजर आए। लेफ्ट राइट भी करते दिखे। कई लोग वंदे मातरम भी बोले जा रहे थे।

देखते ही देखते क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। और लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। कई लोगों ने कहा कि अब समझ में आया कि 26 जनवरी को ठेके क्यों बंद रहते हैं। एक ने कहा कि दारू अंदर जाते ही लोगों को देशभक्ति भी याद आ जाती है।

कई लोगों ने कहा कि इस देशभक्ति को जगाने के लिए कुछ करने की जरूरत ही नहीं है। बस एक पेग मारो और देशभक्ति बाहर। इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरीं और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

ac
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+