'बेड पर कूदता है महारानी मैरी का भूत, पैर में करती हैं गुदगुदी', महल के मेहमानों की हालत खराब

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: भारत में आपने भूत-प्रेत और अंधविश्वास की कई कहानियां सुनी होंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा की कमी की वजह से लोग भूत-प्रेत जैसी चीजों को सही मानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि विदेशों में जहां साक्षरता दर बहुत ज्यादा है, वहां पर भी आए दिन भूतों की कहानियां सामने आती रहती हैं। अब लंदन से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। (तस्वीरें- Ballingdon Hall के सोशल मीडिया पेज से साभार )

61 हजार से ज्यादा किराया

61 हजार से ज्यादा किराया

दरअसल लंदन के वॉलिंगटन हॉल को होटल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। वहां का एक दिन का किराया 600 पाउंड है। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 61000 रुपये से ज्यादा होगी। वैसे तो देखने में वॉलिंगटन हॉल बहुत ही खूबसूरत है। साथ ही वहां पर क्वीन मैरी से जुड़ी बहुत सी पुरानी चीजें हैं। जिसे देखकर आप सैकड़ों साल पीछे के इतिहास को जान सकेंगे, लेकिन अब इस हॉल को लेकर हैरान कर देने वाला दावा किया जा रहा है।

पैर में होने लगी गुदगुदी

पैर में होने लगी गुदगुदी

लंदन में हार्ले स्ट्रीट स्किन क्लीनिक के सह-संस्थापक और हॉल के मालिक लेस्ली रेनॉल्ड्स ने द सन को बताया कि उनकी पोती रिट्रीट में सोई थी। कुछ देर बाद उसने महसूस किया कि उसके पैरों में कोई गुदगुदी कर रहा है। जब उसने उठकर देखा तो वहां पर कुछ भी नजर नहीं आया। बाद में बहुत से लोगों ने उनको बताया कि गुदगुदी किसी और ने नहीं बल्कि क्वीन मैरी के भूत ने की थी। जिसके बाद उनके होश उड़ गए। कुछ लोगों ने तो भूत के बेड पर कूदने की भी बात कही।

'हानिकारक चीज की उपस्थिति नहीं'

'हानिकारक चीज की उपस्थिति नहीं'

वहीं आत्मा से संपर्क करने का दावा करने वाले Psychic Medium ली व्हाईबर्ड को भी ऐसी घटनाओं की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने वहां जाकर इसका अनुभव लेने और सच्चाई पता लगाने की ठानी। रिपोर्ट के मुताबिक ली बेड पर जाकर सो गए, कुछ देर बाद उन्होंने उठने की कोशिश की, तो उनको ऐसा लगा कि किसी ने उनको पिन के जरिए गद्दे से जोड़ दिया हो। जिस वजह से वो उठ नहीं सके। हालांकि उन्होंने माना कि वहां पर कोई हानिकारक चीज की उपस्थिति नहीं है।

कुछ लोगों की मुलाकात डरावनी

कुछ लोगों की मुलाकात डरावनी

कुछ लोगों को दावा है कि उनकी क्वीन मैरी के 'भूत' के साथ मुलाकात काफी डरावनी रही। टीवी फैशन पत्रकार नाओमी इस्तेड ने कहा कि मैं जागती रही क्योंकि मुझे अपने बगल में एक विशाल गांठ महसूस हुई। जब भी वो उस दिन के बारे में सोचती हैं, तो उनका शरीर ठंड पड़ने लगता है।

महारानी ने 280 लोगों को मरवाया

महारानी ने 280 लोगों को मरवाया

आपको बता दें कि वॉलिंगटन हॉल एक तीन मंजिला घर है, जिसे 1590 में बनाया गया था। उस दौरान सम्राट वहां पर रहा करते थे। क्वीन मैरी (इंग्लैंड की मैरी I) ने 1553 से 1558 तक यूके पर शासन किया। कैथोलिक धर्म में परिवर्तित होने से इनकार करने वाले 280 लोगों को उन्होंने आग के हवाले करवा दिया, जिस वजह से उन्हें 'ब्लडी मैरी' के रूप में जाना जाता था। उन्हीं की उपस्थिति का दावा आज भी उस होटल में आने वाले मेहमान करते हैं।

शीशे में नजर आई छाया

शीशे में नजर आई छाया

वहीं पेशे से डॉक्टर लेस्ली और उनके पति डॉ. आमेर ने दावा किया था कि उन्होंने क्वीन की छाया शीशों के भीतर देखी थी। इसके अलावा गलियारों में भी परछाई देखी गई। कुछ लोगों को कमरे के कोने में रखे पियानो के अपने आप बजने की आवाज आई। बाद में मेहनामों का पता चला कि इस होटल के पुराने मालिक अक्सर उस पियानों को बजाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+