आपदा में अवसर! पुणे में बारिश से रोड लबालब, बीच सड़क पर तैरता दिखा शख्स, सामने आया Video
Pune Rains: महाराष्ट्र में मानसून के दस्तक देने के बीच पुणे में शनिवार को प्री-मानसून बारिश हो गई। बारिश होने से सड़कों में पानी का सैलाब नजर आया। आम लोगों को सड़क पर आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बीच सड़क पर तैरता दिख रहा है।
पुणे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से तो राहत मिल गई मगर बारिश का आगाज होते ही सड़कों पर लबालब पानी भी भर गया। इस भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। इन चुनौतियों के बीच पुणे के एक निवासी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बारिश का पूरा-पूरा मजा लेता दिख रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भारी बारिश से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है मगर एक शख्स इसी सड़क पर तैरता दिख रहा है। शख्स ने बोट टाइप कुछ लिया हुआ है और इसी को लेकर वो बीच सड़क पर तैर रहा है।
शख्स और गाड़ियों को भी रास्ता दिखा रहा है। क्लिप अपने आप में काफी फनी और लोग इसे देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने इस क्लिप पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ये तो आपदा में अवसर जैसा है। वहीं कईयों ने रील औऱ वीडियोज के चक्कर में पड़ने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया।












Click it and Unblock the Notifications