बाइक पर अपने पालतू कुत्ते को बिठाकर बारात लेकर शादी करने पहुंचा दूल्‍हा, देखें वीडियो

पुणे में एक दूल्‍हा अपनी शादी में कार-घोड़ी के बजाय मोटरसाइकिल पर बैठकर पहुंचा। इतना ही नहीं अपनी गाड़ी पर अपने पालतू कुत्‍ते को बिठाकर शादी में पहुंच कर सबको हैरान कर‍ दिया।

dog

भारतीय अपनी शादी के आयोजन को खास बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। दूल्‍हे की बारात को लोग देखकर वाह-वाह करे इसलिए महंगी लग्‍जरी कार पर छोटे से शहबाले के साथ दुल्‍हा सवार होकर दुल्‍हनियां से ब्याह रचाने जाता है, लेकिन महाराष्‍ट्र की एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्‍हा कार, बग्‍घी छोड़ बाइ पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा यहां तक तो गनीमत थी लेकिन दूल्‍हें का शहबाला कोई बच्‍चा नहीं बल्कि दूल्‍हे का पालतू कुत्‍ता था। जिसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर दूल्‍हा सज-धज कर शादी करने पहुंचा।

लैब्राडोर रिट्रीवर डॉग को बाइक पर बिठाकर शादी में पहुंचा

लैब्राडोर रिट्रीवर डॉग को बाइक पर बिठाकर शादी में पहुंचा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का है। जहां के म्युजिक डॉयरेक्‍टर दर्शन नंदू पोल ने बारात की पारंपरिक घोड़ी पर सवार होने के बजाय मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने कुत्‍ते के साथ विवाह स्‍थल पर पहुंचे। दर्शन जब अपने लैब्राडोर रिट्रीवर डॉग के साथ बारात लेकर पहुंचे तो सारे मेहमान उनको देखते ही रह गए।

लोग कर रहे तारीफ - आप अपने कुत्ते को परिवार की तरह मानते हैं

लोग कर रहे तारीफ - आप अपने कुत्ते को परिवार की तरह मानते हैं

बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, तब से वायरल हो गया है और इंस्टाग्राम यूजर्स इस डॉग लवर दुल्‍हें की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे "लव यू भाई, आप अपने कुत्ते को परिवार की तरह मानते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बाइक पर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के दूल्हे के फैसले का बारात की नैतिकता से कोई लेना-देना था या नहीं।

शहबाला बना डॉग शान से बाइक पर सवारी करता आया नजर

शहबाला बना डॉग शान से बाइक पर सवारी करता आया नजर

वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया है कि वह अपने पालतू कुत्ते को बहुत सम्मान दे रहा है। वहीं डॉग भी बाराती की तरह चमचमाते कपड़ों मैं तैयार है बड़ी शान से बाइक पर बैठकर बारात का मुख्‍य आकर्षण बना दिख रहा है।

पशु प्रेमी दूल्‍हे शादी में नहीं कर रहे घोड़े की सवारी

बता दें कुछ दयालु व्यक्ति अपनी शादी के लिए घोड़ी का इस्‍तेमाल पशु अधिकारों के अभियानों को ध्‍यान में रखकर नहीं करते हैं। जब कि भारतीय विवाह समारोहों में घोड़े पर सवार दुल्‍हा शान माना जाता है। इस साल की शुरुआत में, एनिम सेव आरगनाइजेशन ने घोड़ियों की एक जोड़ी का नाम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के नाम पर रखा, क्योंकि उन्होंने अपनी शादी में घोड़ा प्रयोग नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+