जमीन बेचकर बीवी के सपने को किया साकार, कनाडा जाते ही पत्नी ने... चौंका देगी पंजाब की 'ज्योति मौर्या' की कहानी
Punjab Man sent wife to Canada: पिछले साल जो एक नाम चर्चा में रहा, वो था ज्योति मौर्या। एसडीएम साहिबा ने अपने पति को छोड़ा तो पति दर-दर की ठोकरें खाता दिखा। अब एक ऐसा ही मामला पंजाब से सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को कनाडा भेजा, तो उसे ऐसा धोखा मिला, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था।
शख्स के हाथ जब हर तरफ से निराशा लगी तो आखिरकार उसने पुलिस के पास पहुंचकर इंसाफ की मांग की। शख्स ने पुलिस को अपनी दर्द भरी दास्तां बताई। शख्स ने बताया कि उसने जैसे तैसे अपनी बीवी की खर्चा उठाया। जमीन बेचकर उसे बाहर भेजा। मगर पत्नी ने कनाडा पहुंचकर किसी दूसरी शख्स से शादी कर ली।

शख्स ने पुलिस को आगे जानकारी देते हुए बताया कि उसने जमीन बेचकर सारा खर्च उठाया। इधर पत्नी जैसे ही कनाडा पहुंची, उसने दूसरी शादी कर ली। अब पत्नी फोन पर गालियां और धमकियां देती है। पीड़ित शख्स ने इंसाफ की मांग की है।
मामले को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से एसएसपी ऑफिस में पुलिस के उच्चाधिकारियों से परिवार की ओर से शिकायत की गई है। हरमिंदर सिंह ने कहा कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। बटाला के गांव की रहने वाली लड़की के साथ उसकी शादी हुई थी।
शख्स ने कहा कि दोनों साथ में ही पढ़ाई करते थे और परिवार वालों की रजामंदी के साथ दोनों का रिश्ता तय हुआ था। शख्स ने बताया कि शादी के तकरीबन तीन महीने के बाद उसकी पत्नी कनाडा चली गई। शख्स ने बताया कि अच्छे भविष्य के सपने को लेकर उसने अपनी पत्नी को कनाडा भेजा।
शख्स पत्नी के कॉलेज की फीस भरता रहा और हालात कुछ ऐसे हुए कि उसने अपनी पैतृक जमीन बेच दी। शख्स की ये कहानी सुनने के बाद हर कोई हैरान है। कई लोगों को तो बीते दिनों चर्चा में रही ज्योति मौर्या की कहानी याद आ गई।












Click it and Unblock the Notifications