100 करोड़ में खरीदा आलीशान महल, अंदर घुसते ही निकली चीख, रोने लगा फफक कर
Property Dealer Cheater: ब्रिटेन में एक शख्स प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा ठग लिया गया। उसे 100 करोड़ की बिल्डिंग दिखाकर अंदर ऐसा चीज दे दिया जिसे देखकर वह शख्स खुद हैरान रह गया।

Tom Glanfield: हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना आलिशान बंगला हो। लोग इसके लिए कर्ज लेकर भी खरीदने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोग इसके लिए ब्रोकर या प्रॉपर्टी डीलर का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप किसी भी ब्रोकर पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं तो भारी नुकसान भी झेल सकते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है ब्रिटेन से जहां एक शख्स ने 100 करोड़ से अधिक का आलीशान महल अपने लिए खरीदा लेकिन जब वह उसके अंदर गया तो उसकी चीख निकल गई।
अंदर जाते ही निकली चीख
शख्स (Tom Glanfield) ने आलीशान बंगला तो खरीद लिया उसके बाद जैसे ही अंदर गया उसके होश उड़ गए और वह अंदर का नजारा देखकर रोने लगा। उसे ऐसा लगा कि उसकी जिंदगी भर की कमाई एक झटके में उड़ गई। वह खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था। बार-बार वह फफक कर रोने लग जा रहा था।
महल नहीं मौत का कुआं था
टॉम ग्लैनफिल्ड (Tom Glanfield) ने आपबीती सुनाते हुए ये घर किसी मौत के कुएं की तरह लग रहा था। घर में एक 'डेथ ट्रैप' स्विमिंग पूल है। दीवार पूरी तरह से लिकेज थी। छत की हालत खराब थी। अंदर कीचड़ भरा पड़ा था। यह मकान किसी भूतिए मकान की तरह लग रहा था।
अब जानें कैसे हो गई ठगी
दरअसल, टॉम ग्लैनफील्ड (Tom Glanfield) ने घर को अंदर से देखा ही नहीं था और बेचने वाले ने भी अंदर का नजारा नहीं दिखाया था, बल्कि दूर से ली गई फोटो दिखा दी थी और उसी के आधार पर टॉम ने फटाफट घर को खरीद लिया। बाहर से वास्तव में वह घर किसी आलीशान मकान की तरह दिख रहा था। उनका कहना है कि ये घर इतना बेकार है कि अगर इसे रेनोवेट भी करवाया जाए तो उसपर करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे सलाह
सोशल मीडिया पर कुछ लोग हैरानी जताते हुए कहा कि यह पैसी का घमंड जिससे शख्स ने अंदर जाकर मकान नहीं देखा। कुछ ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि आप इस घर को रिपेयर करा लें तो यह सही रहेगा। इस घर को तोड़ना नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications