आशिकी की हद! पिता की मय्यत में पादरी ने कर दिया बेटी को प्रपोज, मातम के बीच घुटनों पर बैठा, जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली, 18 मई: दुनिया में अजीब लोगों की भरमार है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी आशिकी की हद पार करने वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला को एक शख्स ने उसके पिता के अंतिम संस्कार के दौरान ही प्रपोज कर दिया। महिला अपने पिता की डेड बॉडी के पास बैठी हुई थी, जारी शोकसभा के बीच शख्स आया और उसने घुटनों पर बैठकर लड़की से शादी के लिए पूछा। इस वीडियो की अब पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

पिता की मय्यत में बेटी को किया प्रपोज

पिता की मय्यत में बेटी को किया प्रपोज

हैरान कर देने वाला मामला दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत का बताया जा रहा है। वहां की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक जब महिला के पिता की मौत हो गई थी, तो वो काफी परेशान थी, जिसकी परेशानी को देखते हुए शख्स ने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शख्स अंतिम संस्कार कराने के लिए आया हुआ पादरी ही था, जिसने महिला का हाथ पकड़कर उससे शादी करने की पूछी।

पादरी ने किया अपने प्यार का इजहार

पादरी ने किया अपने प्यार का इजहार

इस घटना का वीडियो टिक-टॉक पर शेयर किया गया है, जिसमें बताया कि अंतिम संस्कार के मौके पर पिता खो चुकी बेटी के आंसू पोंछते हुए उसे शादी के लिए प्रपोज किया। एक हफ्ते पहले शेयर की गई इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। महिला को प्रपोज करते हुए पादरी ने उसे दिलासा दिलाया और जीवनभर सहारा देने की बात कही।

सदमे में बेटी, पादरी को आशिकी सूझी!

सदमे में बेटी, पादरी को आशिकी सूझी!

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की अपने पिता की मौत के बाद सदमे में हैं। यहां तक उसके पीछे ताबूत भी दिखाई दे रहा है, जिसमें उसके पिता की डेडबॉडी रखी हुई है। पादरी ने पहले लड़की के पिता की मौत के बाद फ्यूनरल स्पीच दी और फिर घुटनों पर बैठकर लड़की को भरी शोक सभा में शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

यूजर्स का फूटा पादरी पर गुस्सा

यूजर्स का फूटा पादरी पर गुस्सा

वीडियो के लास्ट में पादरी लड़की को रिंग पहनाता है, जिसे वो स्वीकार करती नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पादरी लोगों के निशाने पर आ गया। हालांकि कुछ लोगों ने उसका सपोर्ट भी किया, लेकिन कई यूजर्स ने शख्स की जमकर आलोचना की। किसी ने इसे गलत हरकत करार दिया तो किसी ने कहा कि प्रपोज करने की यह जगह ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+