टॉप अरबपति Elon Musk और बर्नार्ड का पेरिस में लंच, आनंद महिंद्रा बोले- मेरी पत्नी ने पूछा किसने किया भुगतान?
दुनिया के टॉप अरबपतियों ने पेरिस में मुलाकात की। इस दौरान एक होटल में दोंनों ने लंच किया है। तस्वीरें सामने आने के बाद आनंद महिंद्रा ने कहा कि उनकी पत्नी ने सोचा कि बिल का भुगतान किसने किया होगा।
Power Lunch: दुनिया से सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और एलवीएमएच के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट की मुलाकात इंटरनेट पर उस वक्त वायरल हो गई, जब दोनों ने एकसाथ लंच किया। दरअसल, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क और एलवीएमएच के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने हाल ही में पेरिस में एक शानदार होटल में लंच किया। जिसके बाद मस्क अरनॉल्ट के स्वामित्व वाली एक कंपनी द्वारा आयोजित एक प्रमुख प्रौद्योगिकी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान दोनों अरबपतियों के करीबी परिवार के सदस्य भी शामिल थे।
एलोन मस्क सातवें वीवा टेक्नोलॉजी समिट में शामिल होने पेरिस पहुंचे थे। जो 14 जून से 17 जून तक पेरिस फ्रांस में आयोजित किया गया था। वार्षिक सम्मेलन की स्थापना पब्लिसिस ग्रुप एसए और लेस इकोस द्वारा की गई थी। ये कंपनी एलवीएमएच के स्वामित्व में हैं। दरअसल से समिट यूरोप का सबसे बड़ा स्टार्टअप और टेक इवेंट है। इसका उद्देश्य टेक लीडर्स, स्टार्टअप्स, प्रमुख निगमों और निवेशकों को जोड़कर नवाचार को बढ़ाना है।ॉ

समिट से पहले एलोन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट ने को पेरिस के एक होटल में लंच किया। बर्नार्ड अरनॉल्ट ने इस मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसको लेकर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक कमेंट किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी सोच रही थी कि दोपहर के भोजन के लिए किसने भुगतान किया।












Click it and Unblock the Notifications