Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सलमान के बाद अब सिंगर को सांप ने चेहरे पर काटा, कैमरे में कैद हुआ रौंगटे खड़े कर देना वाला हादसा

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: सलमान खान को सांप के काटने की खबर के बीच अब एक सिंगर को सांप द्वारा बाइट किए जाने की खबर सामने आई है। सांप द्वारा काटे जाने की नई खबर अब हॉलीवुड से आ रही है। इंटरनेशनल सिंगर माइटा को शूट के दौरान सांप ने चेहर पर काट लिया। जब वक्त माइटा को सांप ने काटा वह एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थी। जिसके चलते ये पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिंगर को सांप ने चेहरे पर काटा

सिंगर को सांप ने चेहरे पर काटा

21 साल की अमेरिकी सिंगर माइटा के वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं माइटा सफेद बैकड्रॉप पर लेटी हैं। उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी है। सिंगर के ऊपर काले रंग का एक सांप रेंगता हुआ दिख रहा है। इस बीच, एक शख्स उनके शरीर पर सफेद रंग का सांप रख देता है। उसी वक्त एक सांप माइटा के चिन पर डस लेता है। जिससे वह घबरा जाती है और चीखते हुए सांप को दूसरी ओर फेंक देती है। दर्द में माइटा दूसरी तरफ रोल हो जाती हैं। ऑफ कैमरा एक व्यक्ति चिल्लाता है- 'ओह सांप ने उसे ऐसे काटा।

माइटा ने खुद शेयर किया वीडियो

माइटा ने खुद शेयर किया वीडियो

इस घटना का माइटा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी के लिए वीडियो बनाने के लिए मुझे इन चीजों से गुजरना पड़ता है।' ट्विटर पर भी इस वीडियो को माइटा ने शेयर किया और लिखा, 'दोबारा कभी नहीं।' माइटा ने पिछले हफ्ते अपने इस वीडियो को शेयर किया था। शेयर होने के बाद से ही यह वीडियो वायरल हो रहा है। 20 दिसंबर को ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को अब तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि, पता नहीं लोग क्यों अपनी जान जोखिम में डालते रहते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस दुनिया में आफत मोल लेने वालों की कमी नहीं, बावजूद इसके की उन्हें ये गलतियां काफी भारी पड़ती है। बता दें कि इससे पहले रविवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया था। सलमान को सांप ने उनके पनवेल फार्महाउस पर काटा था, जिसके तुंरत बाद ही एक्टर को नवी मुंबई में एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

सांप ने मुझे तीन बार काटा: सलमान

इलाज के बाद सलमान खान अब ठीक हैं। घटना के लेकर आज सलमान खान ने बताया, 'एक सांप मेरे फार्महाउस में आ गया तो मैंने उसे एक स्टिक की मदद से बाहर निकाला। लेकिन सांप मेरे हाथ तक पहुंच गया। तब मैंने उसे पकड़ लिया और उसी दौरान उसने मुझे 3 बार काट लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटों तक हॉस्पिटल में रहा और अब ठीक हूं।' सलमान ने बताया कि उनके पैरंट्स और बहनें डर गई थीं। सलमान के मुताबिक, शायद सांप लोगों के शोरगुल से डर गया होगा और इस कारण काट लिया होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+