जन्मदिन पर शख्स ने भगवान के रूप में की पीएम मोदी की पूजा, कांग्रेस नेता ने Video शेयर कर पूछा सवाल
विश्वकर्मा पूजा के साथ गणपति विसर्जन की धूम है। भक्त नाचने गाने के साथ गणिपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जित कर रहे हैं। इस बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक परिवार एक ऐसी प्रतिमा का पूजन कर रहा है, जो विश्वकर्मा भगवान जैसी है, लेकिन चेहरा पीएम मोदी है। इस वीडियो के लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Insulting gods under the garb of appreciating Modi ji is bhakti level next .. but when he himself believes he is non biological then can anyone expect sanity? Any practising Hindu should feel offended with this ! pic.twitter.com/rnGRN1LyGw
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) September 17, 2024
पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर बीजेपी कार्यकर्ता जश्न में डूबे हैं। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता देश भर में उत्साह और उत्सव के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा भी मनाया जाता है। पटना के वेद स्कूल में भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू की अगुवाई में पीएम मोदी को भगवान विश्वकर्मा की तरह पूजा गया। मौजूद लोगों ने पीएम मोदी की पेटिंग पर दूध से अभिषेक किया, तिलक लगाया और आरती भी गाए।
कृष्ण सिंह कल्लू के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं और सिर्फ भारत देश ही नहीं पूरी दुनिया भी उनका लोहा मानती है।
एक रिपोर्ट में कहा गया कि कृष्ण सिंह ने पीएम मोदी की भगवान विश्वकर्मा रूपी तस्वीर का दूध से अभिषेक करने के बाद तिलक लगाकर आरती उतारी। वीडियो में इसकी तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। पीएम के जन्म पूजा करके मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई।












Click it and Unblock the Notifications