Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बच्चों को आग के बीच देख 'खतरों के खिलाड़ी' बन गया पिज्जा मैन, बचा ली 5 जिंदगी

इंसानियत वो चीज है जिसका कोई मोल नहीं। से सच है जिस व्यक्ति के अंदर दया की भावना ना हो वो सिर्फ चेहरे से दिखने वाला इंसान होता है। असल मानव तो वो है जो दूसरों को कष्ट में देख बेचैन हो उठता है। एक पिज्जा डिलीवरी मैन ने जो इंसानियत दिखाई वो सबके बस की बात नहीं। उसके जज्बे हिम्मत और खुद को मिटाकर दूसरे के लिए जीने की इच्छा ने आज उसे रीयल लाइफ वाली हीरो बना दिया है।

अमेरिकी शहर की घटना

अमेरिकी शहर की घटना

अमेरिकी राज्य लुइसियाना में शहर लफायाटी के इंडियाना इलाके के एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। अमेरिका में ये शहर वर्मिलियन नदी के किनारे बसा है। यहां की पुलिस नेअपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक पिज्जा डिलिवरी मैन की जांबाजी की तारीफ की गई है।

पिज्जा डिलीवरी मैन को मिलेगा सम्मान

पिज्जा डिलीवरी मैन को मिलेगा सम्मान

उस रीयल हीरो का नाम निकोलस बॉस्टिक है। जिसने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग के बीच कूदकर 5 जिंदियों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सार्वजनिक रुप से सम्मान की घोषणा की गई है।

अस्पताल में भर्ती हुए बास्टिक

अस्पताल में भर्ती हुए बास्टिक

जिस घर में लोगों को बचाने के लिए बॉस्टिक कूदे वो पूरी तरह आग से लपटों से घिर चुका था। उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। हलांकि वे अपने मकसद में कामयाब रहे। लेकिन बिना किसी उपकरण के उनका रेस्क्यू बेहद खतरनाक था। आग लपटें लगने से उनका शरीर कई जगह झुलस गया। जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बॉस्टिक ने 5 लोगों को बचाया

बॉस्टिक ने 5 लोगों को बचाया

आग की लपटों से घिरे घर में घुसे बॉस्टिक ने जब तक सभी लोगों बाहर नहीं निकाल लिया तक तक उनका रेस्क्यू बंद नहीं हुआ। 2 बच्चों को उन्होंने अपनी बांहों भरकर बाहर निकाला। जबकि तीन किशोरों को निकालने में मदद की।

रेस्क्यू वीडियो वायरल

रेस्क्यू वीडियो वायरल

बॉस्टिक के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक जलते हुए घर से बच्चों को बाहर निकाल रहे हैं। वहीं मौके पर दमकल विभाग के अधिकारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+