टेकऑफ से पहले पायलट बेटी ने पापा के छुए पैर, आशीर्वाद लेकर लगाया गले, देखें दिल खुश कर देने वाला Video
पायलट बेटी और पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पायलट बेटी फ्लॉइट टेक ऑफ से पहले अपने पिता का पैर छूकर आर्शीवाद लेते हुए नजर आ रही।

मां- बाप को सबसे ज्यादा खुशी मिलती है, जब उनका बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है और उनका सपनें को पूरा करता है। ये माता-पिता ही तो होते हैं जो बच्चों को पढ़ाने और उसका करियर बनाने के लिए पूरी जिंदगी की कमाई लगा देते हैं। वहीं बच्चों का भी ये ही प्रयास रहता है कि वो कुछ ऐसा करे कि उनके माता-पिता उन पर गर्व महसूस करें। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो एक पापा-बेटी के जिंदगी की खूबसूरत पलों का है।

पायलट बेटी ने पापा के छुए पैर
दरअसल, ये वीडियो एक पायलट बेटी का है जो अपने पापा को अपनी फ्लाइट पर यात्रा करवाने के लिए ले गई हैं। इस वायरल वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है। अपने पिता को अपने फ्लाइट पर ले जाने का वीडियो पायलट ने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। वीडिये में पायलट और उसके पिता के फ्लाइट में होने की बेमिसाल खुशी के खूबसूरत पल दिखाई दे रहा है।

पायलट बेटी के पैर छूते ही पिता की भर आई आंखे
वीडियो की शुरुआत में गर्ल पायलट को अपने पिता के पैर छूने और उड़ान भरने से पहले आशीर्वाद लेने के लिए झुकती है। पैर छूने के बाद अपने पिता को कसकर गले लगाती है, जिससे वो और उसके पापा की आंखे भर आती हैं।

पायलट ने वीडियो शेयर कर लिखी ये इमोशनल पोस्ट
वीडियो को एयरबस 320 से कैप्टन क्रुतद्न्या हेल ने पोस्ट किया था। उन्होंने क्लिप को कैप्शन में लिखा है "पायलट बेटी अपने पिता को लेकर प्लेन उड़ा रही है..उनकी आंखों में खुशी के आंसू.. मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद के बिना कभी भी अपना घर नहीं छोड़ती।" सुबह-सुबह 3-4 बजे घर से निकल जाना जब मेरे माता-पिता गहरी नींद में सो रहे हों, हालांकि पैर छुए बिना घर से निकलना अधूरा है।''
Recommended Video

यूसर्ज इमोशनल होकर कर रहे ये कमेंट
पोस्ट किए जाने के बाद से, ट्वीट को 6 लाख से अधिक लाइक्स और कई कमेंट्स मिले चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने बाप-बेटी के बंधन को खूब सराहा और पायलट पर प्यार बरसा रहे हैं। कई लोग भावुक भी हुए और इस वीडियो को देखकर इमोशन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा '' बेटी प्यार है कि वह अपने पिता का सम्मान कैसे करती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इस वीडियो को देखने के बाद भी मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications