VIDEO: हवा में सांप को 'उड़ता' देख चौंक गए लोग, कुछ देर बाद नीचे खड़ी भीड़ पर गिरा, फिर...

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: सांप की बहुत सारी प्रजातियां दुनिया के हर कोने में पाई जाती हैं। पहले तो वो जंगल में रहते थे, लेकिन जब इंसानों की दखल वहां बढ़ती गई, तो उन्होंने रिहायशी इलाकों का रुख कर लिया। अब वो आए दिन इंसानी बस्तियों में नजर आ जाते हैं। हाल ही में फिलीपींस में एक अजीबोगरीब घटना घटी, जहां एक सांप हवा में उड़ता हुआ दिखा, लेकिन कुछ देर बाद जब वो गिरा तो सारी सच्चाई सामने आ गई। (वीडियो-नीचे)

25-30 फीट ऊपर दिखा

25-30 फीट ऊपर दिखा

दरअसल फिलीपींस के टैगबिलारन शहर के लोग बाजार में टहल रहे थे, तभी हवा में उनको एक सांप दिखा। जिसके कुछ देर बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही सब लोग अपने फोन से वीडियो बनाने लगे। सांप करीब 25-30 फीट ऊपर था और वहां पर काफी अंधेरा था, जिस वजह से किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

ये थी सच्चाई

ये थी सच्चाई

कुछ ही देर बाद सांप अचानक से नीचे गिर गया। जब ऊपर लोगों ने ध्यान से देखा तो पता चला कि वो सांप उड़ नहीं रहा था बल्कि वहां पर एक केबल थी। कहीं से रास्ता पाकर वो उसपर चढ़ गया। ऊपर आसमान में अंधेरा था। जिस वजह से ऐसा लग रहा था कि सांप हवा में उड़ रहा, लेकिन उसके गिरते ही तार हिलने लगा तब जाकर लोगों के सामने सच्चाई आई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाइक पर चढ़ा

बाइक पर चढ़ा

वहीं केबल के नीचे से सड़क गुजर रही थी, जिस वजह से सांप को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई, लेकिन जैसे वो नीचे गिरा लोग चिल्लाकर भागने लगे। इसके बाद सांप सड़क से किनारे हटकर मोटरसाइकिलों पर चढ़ने लगा। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल वायरल हॉग पर 15 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जो तेजी से वायरल हो रहा। चैनल के मुताबिक घटना 12 अक्टूबर शाम करीब 6.30 बजे की है।

क्या सांपों की कोई प्रजाति उड़ती है?

क्या सांपों की कोई प्रजाति उड़ती है?

सांप की एक प्रजाति है ओर्नेट फ्लाइंग स्‍नेक, जिसे उड़ने वाला सांप भी कहा जाता है। आमतौर पर ये जंगलों में पाए जाते हैं। उड़ने वाले सांप क्रिसोपिली (Chrysopelea) जीनस के सांप हैं, ये बहुत कम जहरीले होते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक उड़ने जैसा कुछ नहीं होता है, ये एक पेड़ से दूसरे पर छलांग लगाते हैं। इसके लिए वो अपने शरीर को फुलाकर विशेष आकार देते हैं, ताकि ज्यादा दूरी तयकर सकें। उसी वक्त लगता है कि वो उड़ रहे, लेकिन वास्तव में वो उनकी छलांग होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+