पालतू कुत्ते ने पड़ोसी महिला को काटा, उसके पति ने गुस्से में आकर बेजुबान के साथ किया ऐसा सुलूक

इंदौर, 03 जून। कुत्ते बड़े ही वफादार जानवर होते हैं लेकिन कई बार यह असुरक्षित महसूस होने पर काफी आक्रामक भी हो जाते हैं। कई कुत्ते को पालतू बनाकर घर में रखते हैं लेकिन उनकी वजह से कभी-कभी पड़ोसियों की परेशानी बढ़ जाती है। मध्य प्रदेश के इंदौर से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोसी के कुत्ते ने एक महिला को काल लिया। इसके बाद जो हुआ वह और भी दर्दनाक था। महिला के पति ने गुस्से में आकर अपनी राइफल से बेजूबान जानवर को गोली मार दी।

पड़ोसी महिला को कुत्ते ने काटा

पड़ोसी महिला को कुत्ते ने काटा

घटना इंदौर की सुदामा नगर ई सेक्टर की है। यहां नरेंद्र विश्नोई की पत्नी को पड़ोस में रहने वाले एक कुत्ते ने काट लिया। बताया जा रहा है कि डॉगी डॉक्टर विविद पाठक का था जो विश्नोई के परोड़ में रहते हैं। पुलिस ने मामले से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि विविद पाठक के पालतू कुत्ते ने नरेंद्र विश्नोई की पत्नी पर हमला कर दिया था जिसके बाद ताव में आकर नरेंद्र अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते को गोली मार दी।

आग-बबूला होकर कुत्ते को मारी गोली

आग-बबूला होकर कुत्ते को मारी गोली

यह घटना विविद पाठक की आंखों के सामने घटी, गोली लगने की वजह से कुत्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी पीपल फॉर एनिमल की संचालिका प्रियांशु जैन को भी दे दी गई है। नरेंद्र विश्नोई के खिलाफ पशु क्रूरता नियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की राइफल जब्त कर ली गई है और कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दावा- कई और लोगों को घायल कर चुका है कुत्ता

दावा- कई और लोगों को घायल कर चुका है कुत्ता

उप निरीक्षक ने कहा, 'हम मामले की छानबीन कर रहे हैं, अगर कुत्ते ने विश्वैया की पत्नी को वाकई काटा होगा, तो हम उसके मालिक के खिलाफ भी उचित कानूनी कदम उठाएंगे।' वहीं 53 वर्षीय आरोपी नरेंद्र विश्नोई ने दावा किया है कि पड़ोसी विविद पाठक के पालतू कुत्ते ने सिर्फ उनकी पत्नी को ही नहीं बल्कि इलाके के अन्य लोगों को भी काटकर घायल कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: गयाः मालकिन के अंतिम संस्कार के बाद चार दिनों तक श्मशान घाट पर बैठा रहा कुत्ता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+