शख्‍स को सांप पालने का लग गया शौक, घर ले आए कई सारे सांप लेकिन....

शख्‍स को सांप पालने का लग गया शौक, घर ले आए कई सारे सांप लेकिन....

नई दिल्‍ली, 25 अगस्‍त: लोगों को आपने कुत्‍ता, बिल्‍ली जैसे जानवर पालने का शौक देखा होगा, लेकिन एक शख्‍स को अचानक सांप पालने का चस्‍का हो गया। फिर क्‍या था, वो अपना शौक पूरा करने के लिए तरह तरह के सांप पालने शुरू कर दिए। इस शौक के कारण उसकी ऐसी हालत हो गई कि उसकी स्‍टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

शौख चढ़ा तो उसने महंगे सांप खरीद डाले

शौख चढ़ा तो उसने महंगे सांप खरीद डाले

सांप पालने का ये शौकीन शख्‍स यूके के नॉर्थ योर्क्‍स का रहने वाला है जिसका नाम न्‍यूटन हैं। न्‍यूटन को सांप पालने का जब शौख चढ़ा तो उसने महंगे सांप खरीद डाले , लेकिन जब उनकी देखभाल करते-करते वो थक गया तो शौख हवा हवाई हो गया।

तंग आकर उसने सारे सांप छोड़ आया

तंग आकर उसने सारे सांप छोड़ आया

सांप खरीदने पर उसने इतने पैसे खर्च कर दिए कि वो कंगाली की हालत में आ गया। सांपों से तंग आकर उसने सारे सांपों को जाकर एक जगह पर जाकर छोड़ दिया। लेकिन न्‍यूटन ने ऐसी जगह पर सांप छोड़ा कि उसको लेने के देने पड़ गए। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया।
सांप निगल गया अपने मुंह के साइज से चार गुना बड़ा अंडा, Video देख लोग हैरान, पूछ रहे ये कैसे?

स्‍कूल के बाहर न्‍यूटन ने छोड़ दिए थे सांप

स्‍कूल के बाहर न्‍यूटन ने छोड़ दिए थे सांप

दरअसल, न्‍यूटन ने ये सांप एक स्‍कूल के बाहर डस्‍टबिन में जाकर फेंक दिए थे। जब सेंट ऑगस्टिन सेकेंड्री स्‍कूल के डस्‍टबिन से ये सांप बाहर निकलते दिखाई दिए तो स्‍कूल ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने सांपों को पकड़वाया। वहीं अगले दिन कुछ और सांप स्‍कूल से थोड़ी दूर पर मिले।

पुलिस ने ऐसे पहचाना कि ये हैं न्‍यूटन के सांप

पुलिस ने ऐसे पहचाना कि ये हैं न्‍यूटन के सांप

ये सांप न्‍यूटन के हैं इसकी पहचान उसके पड़ोसियों ने की क्‍योंकि वो अपने सांप पालने के शौख के कारण बहुत फेमस हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने न्‍यूटन को पूछताछ के लिए बुलाया।

न्‍यूटन सांप पालने के चक्‍कर में हो गया था कंगाल

न्‍यूटन सांप पालने के चक्‍कर में हो गया था कंगाल

न्‍यूटन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सांप खरीदकर जब घर लाया तो उनके मेंटेनेंस पर काफी पैसे खर्च हो रहे थे जिसके कारण वो कंगाल हो रहा था। उसने बताया कि सांपों को हीटिंग टैंक्स में रखा जाता था. जिसकी वजह से बिजली का बिल बहुत आता था। जिससे परेशान होकर उसने डस्‍टबिन में डाल दिया। पुलिस ने उसे सजा के तौर पर सात साल तक कोई भी पालतू जानवर पालने पर बैन लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+