शख्स ने शादी में दिया डिजिटल शगुन, मंत्री ने VIDEO शेयर कर लिखा- Digital payment की लोकप्रियता
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने एक डिजीटल पेमेंट कितना लोकप्रिय हो गया है ये बताने के लिए एक शादी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें ढोल बजाने वाले को शख्स डिजिटल पेमेंट से शगुन देता नजर आ रहा है।


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर करते हुए लिखा ये कैप्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप को शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है एक बार फिर पूरे भारत में डिजिटल भुगतान की लोकप्रियता और व्यापक उपयोग को साबित कर दिया।

शादी में डिजिटल शगुन
रेल मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने वीडियो को कैप्शन में लिखा शादी में डिजिटल शगुन। डिजिटल मीडिया का विस्तार। क्लिप को 14 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं, कई यूजर्स इस बात से सहमत हैं कि उत्सव और विशेष अवसरों में सब कुछ डिजिटल नहीं होना चाहिए।

ढोल पर क्यूआर कोड स्कैन कर दिया शगुन
मेहमानों का समारोहों के दौरान ढोलक बजाने वाले और अन्य संगीतकारों पर पैसे बरसाना आम बात है। मंत्री ने ये जो वीडियो शेयर किया ये किसी शादी के उस समय का वीडियो हे। जिसमें शादी में बारात के दौरान ढोल बजा रहे शख्स को सगुन देने से पहले शख्स ने पहले दूल्हे के ऊपर से फोन घुमाया और ढोल पर क्यूआर कोड स्कैन कर ढोलक बजाने वाले को शगुन के पैसे देता नजर आ रहा है।
शादी में डिजिटल शगुन👍
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 3, 2022
Digital India का विस्तार। 👏👏 pic.twitter.com/KFeIn5XUY8
बिल्कुल नए टाइप का शगुन
वायरल वीडियो में लोग शगुन के लिए डिजिटल पेमेंट करते देख तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे बिल्कुल नए टाइप का शगुन। ऐसे ही कुछ महीने पहले, एक वीडियो में सड़क पर प्रदर्शन करने वाले एक सांड के साथ UPI के माध्यम से पैसे पेमेंट करते हुए एक शख्स नजर आया था।












Click it and Unblock the Notifications