आधी रात को मास्क लगाकर दरवाजा खटखटा रहा कोई, लोगों के लिए मुसीबत बना ये डरावना खेल!

Weird challenge: आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के ट्रेंड चर्चा में रहते हैं। कभी-कभार ये ट्रेंड बेहद परेशान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड इन दिनों चर्चा में है, जिसमें कुछ लोग आधी रात को मास्क लगाए दरवाजे पर लात मार रहे हैं।

दरअसल, युवाओं के बीच एक अजीबोगरीब ट्रेंड चल रहा है, जिसने लोगों की नाक में दम करके रखा हुआ है। इस ट्रेंड में लोग चेहरे पर नकाब लगाकर देर रात लोगों के घरों के दरवाजों को पीट रहे हैं।

People wearing mask

कई लोग इस घटिया और अजीबोगरीब ट्रेंड का शिकार हो रहे हैं। उन्हीं लोगों में से एक जेफरी गिबसन ने फॉक्स 35 को बताया कि डेल्टाना में आधी रात उनके घर किसी ने धावा बोला था। ये कुछ शर्टलेस लड़के थे, जिन्होंने नकाब पहना हुआ था।

गिबसन ने कहा कि उन्होंने कैमरे में चैक नहीं किया कि ये कौन थे। उन्हें एक बार को भी नहीं लगा कि ये सब मजाक है। उन्हें लगा कि अगर वे दरवाजा खोलते तो पता नहीं क्या होता। बता दें कि ऐसा नहीं है कि इन लोगों ने मजाक के नाम पर एक ही परिवार को डरा कर रखा हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

इससे पहले भी इन लड़कों ने एक महिला के घर पर धावा बोला था। महिला इतनी घबरा गई थी कि उसका पति सीधे बंदूक लेकर दरवाजे की ओर बढ़ा। इतने में वे लड़के भाग खड़े हुए। कई बार लोगों ने इस घटिया मजाक से घबराकर हथियारों का भी सहारा लिया। कितने परिवारों के साथ ये सब हुआ है, इस बात की कोई जानकारी अभी नहीं है।

बता दें कि वायरल वीडियो में लड़के घरों में घुस जाते हैं और अंदर घुसकर ऐसे बैठ जाते हैं, मानो ये उन्हीं का घर हो। कई बार लोग ऐसे अपने घरों के अंदर लोगों को घुसता देख घबरा जाते हैं और उन्हें वहां से जाने को कहते हैं। ये अजीबोगरीब ट्रेंड लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+