पांच हाथ वाले अजीबोगरीब जीव को लोगों ने समझा सांप, लेकिन देखा तो निकला ये- Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर जानवरों से जुडे़ कई तरह के वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। इनमें से कई तो ऐसे होते हैं, जो किसी को भी हैरान कर देते हैं। कई बार कुछ अजीबोगरीब जानवरों को देख लोग भी समझ नहीं पाते हैं कि आखिर ये कौन से जीव हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांप जैसा दिखने वाला जीव पत्थर पर रेंगता हुए दिख रहा है। इस जीव को पहली नजर से देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे ये कोई सांप ही है।

कई लोगों ने पहली बार देखा ऐसा जीव

कई लोगों ने पहली बार देखा ऐसा जीव

ऊपर से इस जीव के पांच हाथ भी हैं। वीडियो के शुरुआत में आप भी इस जीव को सांप ही समझेंगे लेकिन जब पूरा वीडियो देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। वीडियो में इस जीव को देख किसी को भी डर लगना लाजमी है। वीडियो को जब पूरा देख लेंगे तो इस अजीबोगरीब जीव को देख सकते में रह जाएंगे। कई लोग तो इंटरनेट पर ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस जीव को पहले कभी नहीं देखा है। पहली बार ऐसा जीव देखने वाले लोग भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

लाखों लोगों ने देखा विडियो

लाखों लोगों ने देखा विडियो

वीडियो में दिखाई देता है कि पत्थर पर रेंगते हुए ये जीव धीरे-धीरे पानी की ओर आने लगता है। वीडियो को देखने पर आपको पता चलेगा कि जानवर का हर हाथ इतना लंबा है कि वह एक सांप की तरह ही दिखाई दे रहा है। वैसे तो इस वीडियो को चार जून को शेयर किया गया था, लेकिन एक बार फिर ये इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हजारों लोगों ने इसपर कमेंट करते हुए अपनी राय दी है। अधिकतर लोग इस जीव को सांप जैसा बता रहे हैं, लेकिन ये आखिर में कौन सा जीव है, इसे लेकर अधिकतर लोग कन्फ्यूज हैं।

ये जीव समुद्र में रहने वाला ब्रीटल स्टार है

ये जीव समुद्र में रहने वाला ब्रीटल स्टार है

वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने काफी अजीबोगरीब जवाब दिए हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने सही में बता दिया कि ये कौन सा जीव है। आपको बता दें इस जानवर को ब्रिटल स्टार या फिर ओफियोरोइड कहा जाता है। ब्रिटल स्टार समुद्र में रहने वाले वो जीव होते हैं, जो एक स्टारफिश की तरह दिखाई देते हैं। इसके अलावा इन्हें सरपेंट स्टार्स के तौर पर भी जाना जाता है। आमतौर पर ये माना जाता है कि ब्रिटल स्टार्स की 2 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां हैं। इसमें से कई ऐसी हैं, जो गहरे समुद्र में पाए जाती हैं। ये जीव अपनी लंबी भुजाओं के इस्तेमाल से समुद्र के तल पर रेंगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+