SHOCKING: टूथपिक को फ्राई करके खा रहे हैं लोग! मामला बढ़ा तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
People eating fried Toothpicks: दुनियाभर में कई अलग-अलग तरह के ट्रेंड देखने को मिलते हैं। दक्षिण कोरिया में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग टूथपिक्स खा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय को चेतावनी तक देनी पड़ गई।
बताते चलें कि इन टूथपिक्स को पर्यावरण से संबंधित जागरूकता लाने के लिए स्टार्च से तैयार किया गया था। ये बायोडिग्रेडेबल हैं। मगर धीरे-धीरे कब उन्होंने स्नैक का रूप ले लिया पता ही नहीं चला। हैरानी की बात है कि फूड एक्सपेरिमेंट्स करने वेंडर्स इन्हें तलकर बनाने लगे और लोग बड़े ही शौक से इन्हें खाने भी लगे।

जब मामला हद से ज्यादा बढ़ने लगा तो खाद्य व औषध सुरक्षा मंत्रालय ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। मंत्रालय ने सलाह देते हुए कहा कि इन टूथपिक्स को खाने से नुकसान हो सकता है क्योंकि इन्हें लेकर कोई भी सेफ्टी चेक नहीं किया गया है।
मंत्रालय ने एक्स पर घोषणा पत्र में लिखआ कि स्टार्च टूथपिक खाने का उत्पाद नहीं है। ये एक स्वच्छता उत्पाद है। खाने के तौर पर इसकी सुरक्षा को लेकर कोई भी टेस्ट नहीं किया गया है। कृपया इसे ना खाएं।
बताते चलें कि लोग इन टूथपिक्स के वीडियोज लगातार शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन टूथपिक्स का कुरकुरा स्वाद उन्हें बेहद पसंद आ रहा है। इसे मसाले और चटनी लगा लगाकर लोग इसका लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि ये सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो ये टूथपिक शकरकंद और मकई स्टार्च से तैयार की गई हैं, जो पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल हैं। इन्हें बनाने का मकसद है कि पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचे। अगर इसके रंग की बात की जाए तो इसे हरा रंग देने के लिए फूड कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसका इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए होता है। मगर लोग इसे फ्राइ करके खा रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications