हर गोल को न लें दिल पर

दुनिया में करोड़ों फुटबॉल प्रेमी हैं, जो इस खेल प्रति बहुत क्रेजी हैं। फिलहाल ब्राजील में चल रहे फीफा विश्व कप के खुमार में सिर्फ ब्राजील ही नहीं, बल्कि दुनिया डूबी है।
फुटबॉल से जुड़ी कई जानकारियां आपके पास होगीं, लेकिन क्या आपको पता है कि फुटबॉल देखने से आपको हार्ट अटैक आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
जी हां। एक ब्रिटिश मेडिकल जनर्रल के अनुसार, फुटबॉल में होने वाली पैनेल्टी शूट ऑउट से आपको हार्ट अटैक आने की संभावनाएं कई फीसदी बढ़ जाती है।
फुटबॉल इंग्लैंड में यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। यहां इसके लाखों फैन्स हैं। लिहाजा यहां एक प्रयोग किया गया, जिसमें 1998 में हुए विश्व कप के दौरान इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेले गए मैच से पहले और बाद के प्रभावों का परीक्षण किया गया।
इस जांच के अनुसार, इस मैच में पैनेल्टी शूट-ऑउट में हारने की वजह से इंग्लैंड इस विश्व कप से बाहर हो गया। और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस मैच को देखने वाले दर्शकों में से 25 प्रतिशत दर्शक हार्ट अटैक का शिकार हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार लोग पैनेल्टी शूट ऑउट के संस्पेंस को बर्दाश्त नहीं पाए। जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। हार्ट अटैक आए दर्शकों में महिलाओं की तुलना में पुरूषों की संख्या ज्यादा थी।
वहीं, इस रिपोर्ट को बनाने में सहयोग देने वाले प्रोफेसर कैरोल ने फुटबॉल से जुड़े अधिकारियों को यहां तक सुझाव दिया है कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फुटबॉल में पैनेल्टी शूट ऑउट को किसी भी मैच के फाइनल रिजल्ट के लिए आधार नहीं बनाना चाहिए। इसके लिए कोई दूसरे तरीके की खोज करनी चाहिए।
बहरहाल, फुटबॉल में दागे जाने वाले हर गोल को दिल से न लें।












Click it and Unblock the Notifications