फ्लाइट में सवार यात्री पायलट के भेजने लगे न्यूड तस्वीरें, गुस्साए कैप्टन ने दी प्लेन...

नई दिल्ली, 02 सिंतबर: अमेरिका में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्लेन सफर रहे ठरकी यात्री फ्लाइट के पायलट को आईड्रॉप के जरिए न्यूड तस्वीरें भेजने लगे। फ्लाइट में लोगों ने जब इसकी शिकायत कैप्टन से की तो गुस्साए पायलट ने यात्री को ऐसा ना की चेतावनी देते हुए फ्लाइट को वापस लौटाने की धमकी दी। अब ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 पायलट ने विमान को वापस ह्यूस्टन ले जाने की धमकी दे डाली

पायलट ने विमान को वापस ह्यूस्टन ले जाने की धमकी दे डाली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना अगस्त की है। जब साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट ह्यूस्टन के विलियम पी. हॉबी हवाई अड्डे से मैक्सिको के काबो सान लुकास जा रही थी। इसी दौरान फ्लाइट में मौजूद कुछ यात्री एयरड्रॉप के जरिए पायलट को न्यूड तस्वीरें भेजने लगे। एयरड्रॉप के लगातार आ रहे नोटिफिकेशन से परेशान हो गया। तो पायलट ने विमान को वापस ह्यूस्टन ले जाने की धमकी दे डाली।

एयरड्रॉप के जरिए भेज रहे थे न्यूड तस्वीरें

एयरड्रॉप के जरिए भेज रहे थे न्यूड तस्वीरें

फ्लाइट में पायलट द्वारा यात्रियों को दी जा रही चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पायलट ने इंटरकॉम पर चेतावनी दी कि जैसे ही प्लेन ग्राउंड पर उतरेगा, वो सुरक्षाकर्मियों को बुला लेगा और फिर हर किसी की तलाशी ली जाएगी। पायलट ने कहा कि, जो भी इस जुर्म में पकड़ा जाएगा उसकी छुट्टी बर्बाद हो जाएगी, इसलिए जो भी एयर ड्रॉप का इस्तेमाल कर के अश्लील फोटोज भेज रहा है, वो ऐसा बिल्कुल ना करे।

क्या है एयरड्रॉप

क्या है एयरड्रॉप

पायलट ने यात्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर यात्रियों ने उसे तस्वीरें भेजना बंद नहीं किया तो वह मैक्सिको जाने वाली फ्लाइट को वापस ह्यूस्टन ले जाएगा। आपको बता दें कि, एयरड्रॉप के माध्यम से, आईफोन यानि एप्पल फोन यूजर्स वाई-फाई या सेल्युलर डेटा का बिना उपयोग किए दूसरे आईफोन यूजर्स को डिजिटल फाइलें भेज सकते हैं।

कंपनी ने घटना को लेकर कही ये बात

कंपनी ने घटना को लेकर कही ये बात

घटना के सामने आने के बाद वायरल वीडियो पर एयरलाइन कंपनी ने भी प्रतिक्रिया दी। साउथवेस्ट एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई हर समय हमारी टीम की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। टिक टॉक पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। हालांकि अभी तक न्यूड फोटो भेजने वाले यात्रियों के पहचान नहीं हो सकी है।

जून में एक शख्स साथी यात्रियों को भेजने लगा था खुद की न्यूड फोटो

यह पहली बार नहीं जब इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। हाल के महीनों में कुछ अन्य एयरलाइंस में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। जून 2022 में एक अन्य साउथवेस्ट फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने साथी यात्रियों के साथ अपनी न्यूड तस्वीरें साझा की थी। जिसके बाद पुलिस उसे एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+