'एलियंस के यान ने 50 मिनट तक किया प्लेन का पीछा, अधिकारियों ने मुंह बंद करवाया', पायलट का दावा

Alien को लेकर एक पायलट ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि करीब 50 मिनट तक एक रहस्यमयी चीज उनके विमान का पीछा करती रही।

ufo

क्या एलियंस पृथ्वी पर आ चुके हैं? इस बात का ठोस सबूत तो किसी के पास नहीं है, लेकिन आए दिन कई लोग एलियंस या फिर UFO को देखने का दावा करते रहते हैं। अब इसको लेकर एक यात्री विमान के पायलट ने अजीबोगरीब दावा किया है।

पायलट का नाम कैप्टन केंजू तेराची है, उन्होंने टीवी शो में एलियंस को लेकर नया दावा किया। उनके मुताबिक 1986 में उनके जम्बो जेट का पीछा यूएफओ ने करीब 50 मिनट तक किया। वो उस वक्त जापान एयरलाइंस के बोइंग 747 को उड़ा रहे थे।

शो में उन्होंने बताया कि वो यूएफओ डिस्क के आकार का था और उनके विमान से कई गुना बड़ा था। वो करीब 350 मील तक उनका पीछा करता रहा। उन्होंने उससे पीछा छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। आखिर में उन्हें फ्रांस के पेरिस से एन रूट कर अलास्का के एंकोरेज में लैंड करना पड़ा।

कैप्टन के मुताबिक वो पहले लड़ाकू विमान उड़ाते थे। इसके बाद यात्री विमान के पायलट बन गए। उनको 10 हजार घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था। यूएफओ से पीछा छुड़ाने के लिए उनको विमान को 360 डिग्री तक मोड़ना भी पड़ा।

वैसे ये रहस्यमयी घटना उनके करियर के लिए मुश्किल लेकर आई। इसके बाद उन्हें पायलट के पद से हटाकर ऑफिस का काम दे दिया गया। मामले में फेडरल एविएशन अथॉरिटी की दुर्घटना और जांच शाखा के प्रमुख जॉन कैलाहन के मुताबिक उस रहस्यमयी चीज को रडार ने कैच किया था।

उन्होंने बताया कि कैप्टन को सीआईए और व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बुलाया था। साथ ही उस घटना के बारे में बात नहीं करने को कहा। इस घटना में सबूत के तौर पर रडार फुटेज और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग को जब्त किया गया। उसके बाद कुछ अन्य पायलट ने भी इस तरह की घटना के बारे में बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+