शीशे के पीछे से तोते ने बिल्ली को कुछ यूं चिढ़ाया, Video देखकर सोच में पड़ जाएंगे कि इतनी हिम्मत कहां से आई
शीशे के पीछे से तोते ने बिल्ली को कुछ यूं चिढाया, Video देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि इतनी हिम्मत कहा से आई
नई दिल्ली, 04 अगस्त: तोता देखने में सुंदर और दिमाग से बहुत ज्यादा तेज होता हैं। इसी वजह से पालतू पक्षियों में इंसानों का सबसे ज्यादा प्रिय पक्षी है। तो वहीं, तोता भी इंसानों के बीच रहना पसंद करता है। तोता इंसानों की बातों को रटकर बोलने में काफी माहिर होता है। इतना ही नहीं, दूसरों को चिढ़ाने की कला इंसानों के अलावा तोते को भी आती है। जी हां...सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तोता सामने खड़ी बिल्ली को चिढ़ा रहा है।

तोते द्वारा बिल्ली को चिढ़ाने का काफी मजेदार है यह वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर तोते की जो क्लिप वायरल हो रही है उसमें तोता कांच की खिड़की से बिल्ली को चिढ़ाते हुए नजर आ रहा है। तोता इस वीडियो क्लिप में जिस तरह से बिल्ली को चिढ़ा रहा है वो काफी फनी और मजेदार है। हालांकि, इस तोते में इतनी हिम्मत आई कैसे कि बिल्ली को यूं चिढ़ाता रहा, क्योंकि बिल्ली इतनी तेज और शातिर होती है कि उसके सामने पक्षियों को डरकर रहना पड़ता है।

14 सेकंड का यह फनी वीडियो आ रहा है लोगों को पसंद
तोते और बिल्ली के इस वीडियो को Animals Being Jerks नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'What a troll'। महज 14 सेकंड का ये फनी वीडियो लोगों काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है तो वहीं, इस वीडियो को 604 लोगों ने री-ट्वीट किया है। तो वहीं, चार हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। इतना ही नहीं, इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। तो आइए देखते हैं ये तोते-बिल्ली का यह फनी वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो में
तोते का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वो एक घर के अंदर है, जो खिड़की से बाहर देख रहा है। वहीं, बाहर एक बिल्ली खड़ी हुई है। वीडियो में तोता जिस तरह की हरकत करता है, उसे देखकर आपको लगेगा जैसे तोता से बिल्ली के मजे ले रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि तोता पहले बिल्ली को चिढ़ाता है और फिर अपना सिर नीचे कर छिप जाता है। ऐसा वो कई बार करता है और इस दौरान बिल्ली का रिएक्शन भी देखने लायक होता है।

तोते की हरकत को बर्दाश्त कर रही है बिल्ली
वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह तोते की हरकत को बिल्ली बर्दाश्त कर रही होती है। वह भी मन ही मन सोच रही होगी कि बाहर होता तो तुझे देख लेती। लेकिन तोता कांच के पीछे होने का पूरा फायदा उठाते हुए बिल्ली से जमकर मजे ले रहा है। तो इस फनी वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर्स ने लिखा, 'शानदार तोते...बिल्ली को क्या ट्रोल किया।' आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications