Byju's ने नहीं दिए रिफंड के पैसे, ऑफिस में आकर परिवार ने मचा दिया बवाल, कर दिया ये बड़ा कांड
Parents takes Byju's office TV: हाल ही में एक परिवार ने बायजू से ऐसा बदला लिया, जिसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था। परिवार ने ठगी से परेशान होक कंपनी से पैसे वापस लेने चाहे मगर हर कोशिश उनकी नाकाम रही, जिसके बाद आखिरकार कंपनी के ऑफिस से उन्होंने टीवी उठा लिया।
इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पिता अपने बेटे के साथ बायजू के ऑफिस में आता है और वहां से सीधे टीवी उठाकर चलता बनता है।

मां पास में ही इंतजार कर रही है। परिवार ने बताया कि उन्होंने रिफंड मांगा था मगर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हफ्तों तक जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने खुद ही टीवी ले जाने का फैसला लिया।
पिता वीडियो में बोल रहा है कि रिफंड करो तब ले जाना। इससे परिवार की परेशानी का साफ पता चल रहा है। वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ जिसे 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया।
क्लिप पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि जब उन्होंने बायजू का सब्सक्रिप्शन कैंसिल किया तो पिता और बेटे प्लेस्टेशन खेलेंगे। एक और ने कहा कि बायजू फाइनेंशियल ईयर में45000 रुपये के एक और घाटे में है। एक और ने कहा कि पढ़ाई जरूरी है। वो रिमोट लेना भूल गए।












Click it and Unblock the Notifications