पाकिस्तानी मंत्री असेंबली में कुर्ता उठा खुजला रहे थे पेट, एक्ट्रेस ने कहा-'इंसान बनो, सांड नहीं', देखें Video
पाकिस्तानी मंत्री असेंबली में कुर्ता उठा खुजला रहे थे पेट, एक्ट्रेस ने कहा-'इंसान बनो, सांड नहीं', देखें Viral Video
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: पड़ोसी देश पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से काफी सियासी उठापटक चल रही है। नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके बाद पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के एक मंत्री चौधरी जमील का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री चौधरी जमील बहुत अजीब तरीके से अपना पेट खुजलाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। अब लोग इसफर फनी कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में कुर्ता उठा पेट खुजला रहे थे पाकिस्तानी मंत्री
दरअसल, नई सरकार बनने के बाद नेशनल असेंबली में चल रही बैठक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मंत्री चौधरी जमील लगभग कुर्सी पर लेटे हुए हैं और पेट से कुर्ता उठाकर बुरी तरह खुजलाने लगे हैं।

वायरल हो गया पाकिस्तानी मंत्री का वीडियो
ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि वाह असेंबली में बैठने का ये क्या तरीका है। वहीं एक यूजर ने लिखा, ये पाकिस्तान है भई, यहां कुछ भी हो सकता है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस बोलीं- 'इंसान बनो, सांड नहीं'
इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तानी मूल की एक एक्ट्रेस और मॉडल मथिरा मोहम्मद ने चुटकी लेते हुए मंत्री को सलाह दी है। मथिरा मोहम्मद ने मंत्री को इंसान बनने की नसीहत देते हुए कहा, खुजली होना नॉर्मल है, इसमें कोई नई बात नहीं है। लेकिन प्लीज ये मत दिखाओ कि इसे ऐसे करते हैं। इंसान बनो सांड नहीं।''

'ऐसी जगहों पर खुजली करना ठीक नहीं...'
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस और मॉडल मथिरा मोहम्मद ने फिर से लिखा, ''मुझे माफ कर दीजिएगा लेकिन मैं किसी का भी मजाक नहीं बना रही हूं। खुजली करना सामान्य बात है, लेकिन इसे सुपर प्रोफेशनल, यानी ऐसी जगहों पर ना करें। आप इंसान हैं। जानवर नहीं हैं।''












Click it and Unblock the Notifications