'पृथ्वी घूमती नहीं है...' पाकिस्तानी शख्स ने किया अजीबोगरीब दावा, लोग बोले- 'मारो मुझे मारो'
स्कूल में हम सभी ने सौर मंडल और ग्रहों के बारे में सीखा है। वस्तुत: हम जानते हैं कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर पश्चिम से पूर्व की ओर वामावर्त दिशा में घूमती है। इसी के कारण विभिन्न गोलार्धों में दिन और रात होते हैं। अब, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स ने विज्ञान को ही खुली चुनौती दे डाली। वीडियो को 'कृष्णा' नाम के यूजर ने एक्स पर अपलोड किया था। यह नैला एंड शैला नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए 27 मिनट के वीडियो का हिस्सा है।
वीडियो में शख्स ने दावा किया कि पृथ्वी स्थिर है, ये सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत तथ्य का खंडन करता है कि ये अपनी धुरी पर घूमती है और सूर्य के चारों ओर घूमती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सूर्य और चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमते हैं, जिससे दिन और रात होते हैं और मौसम में बदलाव होता है। वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

पृथ्वी के घूमने के बारे में एक पाकिस्तानी व्यक्ति के अजीबोगरीब बयान ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। उनके दावों ने ऑनलाइन काफी हलचल मचा दी है।
बताते चलें कि इससे पहले भी एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने चंद्रयान 3 पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। शख्स ने कहा कि भारत का मून मिशन पूरी तरह से फेक है और भारत के पास इसके पुख्ता सबूत भी नहीं हैं। इसके बाद इस क्लिप ने इंटरनेट पर खूब हंगामा मचाया और ये जमकर वायरल हुआ। बाद में पता लगा कि शख्स कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान का कुख्यात बदमाश था।












Click it and Unblock the Notifications