95 साल की उम्र में 'दादा' ने रचाई दूसरी शादी, 90 पोते-पोतियों वाले शख्स का धूमधाम से हुआ निकाह

वैसे तो शादी ब्याह को लेकर कई तरह के मामले सामने आते हैं लेकिन उम्र का गैप इन सब मामलों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मामला है। आपने अकसर ऐसे मामले देखे होंगे जिनमें बड़ी उम्र के शख्स अपने से छोटी उम्र के पार्टनर से शादी करते हैं। लेकिन आज जिस शख्स की कहानी हम आपको बताने वाले हैं, उनकी उम्र के साथ-साथ बहुत सारी और भी बातें चौंकाने वाली हैं।

ये कहानी है पाकिस्तान के मानसेहरा निवासी 95 साल के मुहम्मद जकारिया की। जिन्होंने दूसरी बार शादी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जकारिया के 10 बेटे-बेटियां, 34 पोते-पोतियां और परपोते और परपोतियां हैं, जो सारे के सारे शादी में भी मौजूद थे।

Pakistani man

पहली बीवी की मौत के बाद जकारिया को दूसरी शादी का ख्याल आया। इसके बाद उनकी जीवन साथी पाने की इच्छा जागी तो उन्होंने दुल्हन तलाशना शुरू कर दिया। पाकिस्तान की आज न्यूज के मुताबिक शख्स के परपोते-परपोतियां, या फिर पोते-पोतियों की कुल संख्या 90 से भी ऊपर बताई जा रही है। यानी कि उनकी उम्र के आस-पास का ही आंकड़ा।

पाक के ही रामा टीवी के मुताब, जकारिया अपनी सेहत का भी खूब ख्याल रखते हैं। उन्होंने अपनी रोजाना की आदतों के बारे में भी लोगों को बताया। उनका कहना है कि बासी रोटी उन्हें खूब पसंद है इसके साथ ही वे ठंडे पानी से परहेज करते हैं। इस उम्र में उनकी दूसरी शादी को लेकर उन्हें परिवार का भी खूब सपोर्ट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+