'लूडो वाला प्यार...' गैरकानूनी तरीके से भारत आ पहुंची पाकिस्तानी लड़की, फिर रचाया ब्याह

पाकिस्तान की रहने वाली इकरा ने भारत आकर मुलायम सिंह यादव नाम के शख्स से शादी रचा ली। लेकिन मामला आगे बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को गिरफ्त में लिया और लड़की को वापस भेज दिया।

Pakistani girl

कहते हैं प्यार जब होता है तो ना उम्र की सीमा देखता है, ना ही जाति का बंधन। ये तो बस हो जाता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जो इस बात का जीता जागता उदाहरण है। लोग प्यार में पड़ने के बाद दूरियां भी नहीं देखते। मन में बस प्रेमी से मिलने की उसे देखने की एक चाह होती है। ऐसा ही कुछ एक पाकिस्तानी लड़की के साथ उस वक्त हुआ, जब वो एक भारतीय लड़के के प्यार में पड़ने के बाद अवैध तरीके से भारत आ पहुंची। इकरा नाम की इस लड़की की उम्र 19 साल है, जिसे यूपी के मुलायम सिंह यादव से इस कदर प्यार हुआ कि उसने कुछ नहीं सोचा और बस किसी तरह भारत आ पहुंची। दोनों की लव स्टोरी भी बड़ी फिल्मी है।

मुलायम सिंह यादव से हो गया प्यार

मुलायम सिंह यादव से हो गया प्यार

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, इकरा पाकिस्तानी के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर की निवासी है। 19 सितंबर साल 2022 को वहां से निकलने के चार महीने बाद उसकी मुलाकात मुलायम सिंह यादव नाम के शख्स से हुई। इसके बाद पुलिस ने 23 जनवरी साल 2022 को दोनों को बेंगलुरू के बेलंदूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

लड़के ने किया मुस्लिम बनने का ढोंग

लड़के ने किया मुस्लिम बनने का ढोंग

मामले को लेकर लड़की के पिता और चाचा ने भी बयान दिया। पिता ने कहा कि वे पहले ही शर्मिंदगी से गुजर चुके हैं और आगे बढ़ रहे हैं। जो हो गया सो हो गया। वहीं इकरा के चाचा ने कहा कि उसने जनवरी की शुरुआत में हमें भारत से ये बताने के लिए फोन किया था कि वो सुरक्षित है और उसने एक भारतीय लड़के से शादी कर ली है। ऑनलाइन गेम लूडो से दोनों की मुलाकात हुई थी।

मामले के बीच में आई पुलिस

मामले के बीच में आई पुलिस

इतना ही नहीं, फिर उन्होंने लड़के पर इस लड़की को मुस्लिम बताकर धोखा देने का भी आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है और युवती को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के हवाले कर दिया। इसके बाद 19 फरवरी को उसे वाघा सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया।

ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'लूडो' से हुआ प्यार

ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'लूडो' से हुआ प्यार

बताते चलें कि युवक मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश का निवासी है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मुलायम और इकरा की मुलाकात ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'लूडो' के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद इकरा भारत आई और दोनों ने शादी भी कर ली।

Recommended Video

    Viral Video: OMG! लड़की ने रचाई लड़की से शादी, इस तरह से शुरू हुई थी इश्क़ की दास्तां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+