पाकिस्तानी डांसर ने 'शाम है धुंआ' पर लगाए ठुमके, रंगीन माहौल का वीडियो हुआ वायरल
डांसर शाम है धुंआ गाने पर कमाल के एक्सप्रेशंस के साथ डांस कर रही है। दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज बड़ी तेजी से वायरल होते हैं। इंटरनेट लोगों को अपना टैंलेंट दिखाने का एक शानदार जरिया भी बन चुका है। पाकिस्तानी डांस वीडियोज की बात करें, तो ये काफी लंबे समय से तूफान की तरह वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तानियों के बॉलीवुड गानों पर डांस का ट्रेंड कोई नया नहीं है। मेरा दिल ये पुकारे गाने पर डांस करने वाली आयशा के बाद भी न जाने कितने ही पाकिस्तानी लोगों के डांस रील जमकर वायरल हुए। अब एक और नया डांस नंबर शाम है धुआं तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

'शाम है धुंआ' पर किया धांसू डांस
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डांसर 'शाम है धुंआ' गाने पर शानदार मूव्स कर रही है। वीडियो देखने के बाद एक बार को तो आप पलकें झपकाना भी भूल जाएंगे। डांसर के सिजलिंग मूव्स और एक्सप्रेशंस वाकई कमाल के हैं, जो गाने पर सूट भी कर रहे हैं। डांसर के आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो रखी है।
वायरल हुआ वीडियो
डांसर के सेंशुअस स्टेप्स देखने के बाद लोगों की आंखे खुली की खुली रह गईं। वीडियो को कई बार शेयर किया जा चुका है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने इस डांसर को कई प्रोफेशनल डांसर्स से बेहतर बताया है। लोग डांसर के स्टेप्स देखने के बाद काफी हैरानी जता रहे हैं।

27 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो
आपको जानकर हैरानी होगी कि डांसर के इस वीडियो को 27 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स भी काफी हैरान हैं। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और इस डांसर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो को शाहीन स्टूडियो ऑफिशियल ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है।

हुनर दिखाने का जरिया इंटरनेट
ऐसे न जाने कितने ही डांस वीडियो रोजाना वायरल होते हैं, जहां लोग अपना शानदार टैलेंट दिखाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं। लेकिन कई बार इतना टैलेंट होने के बाद भी लोगों को उनकी सही जगह नहीं दिख पाती। ऐसे में इंटरनेट की दुनिया ऐसे तमाम टैलेंटेड लोगों के मशहूर होने का एक अच्छा जरिया बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications