पाकिस्तान में कैफे मालकिन ने उड़ाया अपने मैनेजर की अंग्रेजी का मजाक, गुस्से में लोगों ने किया #Boycott
इस्लामाबाद। पाकिस्तान(pakistan) के एक कैफे मालिकिन वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया(social media) पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कैफे की मालकिन अपने मैनेजर का मजाक उड़ाती(Pakistani Cafe Owners Mocking Manager's English) दिख रही है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपने मैनेजर को बुलाती हैं और उसकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाती है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला की जमकर आलोचना हो रही है। बवाल बढ़ता देख महिला ने अपने इस कदम पर माफी मांगी है। लोगों ने उस कैफे का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है।

एक मिनट और 18 सेकंड की क्लिप से मचा बवाल
वायरल हो रही एक मिनट और 18 सेकंड की क्लिप में, महिलाए अपना नाम उज़मा और दीया बता रही हैं। वीडियो में वह मैनेजर से बात करते हुए कुछ पूछती हैं, इस पर मैनेजर कहता है कि वह पिछले 9 सालों से यहां काम संभाल रहा है। दीया पूछती है, आपने अंग्रेजी के लिए कितनी कक्षाएं ली हैं? मैनेजर ने जवाब दिया कि उसने डेढ़ साल के दौरान तीन अंग्रेजी पाठ्यक्रमों का अध्ययन किया है।

मैनेजर की अंग्रेजी का मजाक उड़ती हैं महिलाएं
उजमा कहती हैं, 'तो क्या आप कृपया अंग्रेजी में सभी से बात कर सकते हैं?' वीडियो में दो महिलाओं को हंसते हुए दिखाया गया है क्योंकि वो अनुरोध पर टूटी फूटी अंग्रेजी बोलने लगता है। वो अपने बारे में बताना शुरू कर देता है। कुछ देर बाद वो अटक जाता है। उसने अपना नाम बताया और कहा कि मैं यहां मैनेजर के पद पर काम करता हूं लेकिन इसके बाद वह अंग्रेजी नहीं बोल पाता। दोनों लड़कियां हंसती हैं और कहती हैं कि ये कितनी सुंदर अंग्रेजी बोल रहा है। वो ये भी बताती हैं कि वो यहां काफी अच्छे वेतन पर है।

रेस्टोरेंट के मैनेजर का नाम ओवैस अफताब बताया जा रहा है
उनमें से एक मजाकिया लहजे में कहती हैं, 'यह वह सुंदर अंग्रेजी है, जो यह बोलते हैं। तभी दूसरी महिला कहती है, 'यह वही है जिसके लिए हमने भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में कैफे कैनोली के मालिक हैं। बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट का यह वीडियो है, वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मौजूद है। वहीं, रेस्टोरेंट के मैनेजर का नाम ओवैस अफताब बताया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि हमारे वीडियो का मतलब यह नहीं है जो लोग समझ रहे हैं। अगर हमारी वीडियो से किसी को चोट लगी हो या नाराज हो तो हम माफी मांगते हैं। वैसे आपका क्या कहना है इस मसले पर?
पाकिस्तान में #BoycottCannoli टॉप ट्रेंड कर रहा है
वीडियो के वायरल होने के बाद महिलाओं ने सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना किया और पाकिस्तान में #BoycottCannoli टॉप ट्रेंड कर रहा है। वीडियो शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'यह कितना दुखी करने वाला है। क्लास प्रिवलेज, कोलोनियल हैंगओवर और पाकिस्तानी अभिजात वर्ग का दबदबा।। लोग मैनेजर की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को 8.5 लाख बार देखा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग दोनों महिलाओं का विरोध कर रहे हैं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications