लाल साड़ी पहनकर पाकिस्तानी बहू ने जमकर लगाए ठुमके, सीमा हैदर का नया वीडियो VIRAL

Seema Haider dance video: रातोंरात इंटरनेट की दुनिया में सनसनी बनकर उभरी पाकिस्तान की सीमा हैदर अब भी सुर्खियों में हैं। कभी अपनी और सचिन की लव स्टोरी तो कभी अपने पति के बयान को लेकर चर्चा में रहीं सीमा के एक वीडियो ने अब धमाल मचाया हुआ है।

जमकर थिरकी सीमा हैदर
सचिन से शादी करने के बाद सीमा हिंदू तौर तरीके से रहने लगी। अब हालिया वीडियो में भारतीय संस्कृति के अनुसार सीमा को नाचते गाते देखा जा सकता है।
(वीडियो-नीचे)

Seema haider

वायरल हो रहा वीडियो
सचिन मीणा के घर की बहू सीमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा स्थानीय बोली में बज रहे गाने पर जमकर थिरक रही है। सीमा का ये वीडियो कुछ ही घंटे पुराना है। इसमें सीमा को देखकर बिल्कुल नहीं लग रहा कि वो बाहर से आई है।

चर्चा में पाकिस्तानी बहू
सीमा हैदर ने अपने तौर-तरीके से न सिर्फ सचिन के परिवार बल्कि आस-पास के लोगों को भी लुभा दिया है। अब जहां देखो वहां इस पाकिस्तानी बहू की चर्चा हो रही है। वीडियो में सीमा के आसपास का माहौल खूब खुशनुमा नजर आ रहा है। इससे साफ पता चलता है कि सीमा ने भारत आकर न सिर्फ सचिन बल्कि सबका दिल जीत लिया है।

कैसे हुई सीमा-सचिन की मुलाकात?
बताते चलें कि साल 2020 में सीमा और सचिन की मुलाकात PUBG गेम के जरिये हुई थी। ये मुलाकात धीरे धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। प्यार भी इतना गहरा कि सीमा चार बच्चों को लेकर सचिन के पास भारत आ गई। सीमा ने पहले दावा किया था कि मंदिर में उसने सचिन से शादी की थी। इसके बाद वे अपने-अपने देश लौट आए थे। लेकिन पाकिस्तान जाने के बाद से सीमा सचिन के साथ भारत आकर रहना चाहती थी। ऐसे में सचिन ने भी कहा कि वो सीमा को उसके चारों बच्चों के साथ अपनाने को तैयार है।

यहां देखें वीडियो...

चर्चा में सीमा हैदर
इसके बाद नेपाल होते हुए सीमा सचिन के पास भारत आ पहुंची। जब पुलिस को दोनों के बारे में पता चला तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कुछ दिनों के बाद जमानत पे दोनों रिहा हो गए। अब सीमा के पति गुलाम हैदर ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है कि सीमा और उसके बच्चों को पाकिस्तान भेज दिया जाए। हालांकि, सीमा ने बताया कि पाकिस्तान में उसकी जान को खतरा है। अब ये पाकिस्तानी बहू अपनी फिल्मी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+