भारत को पछाड़ कर पाकिस्तान ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा ATM

पाकिस्तान ने भारत को पछाड़ कर दुनिया का सबसे ऊंचा एटीएम बना लिया है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत को पछाड़ कर दुनिया का सबसे ऊंचा एटीएम बना लिया है। पाकिस्तान ने भारत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए खुंजराब दर्रा पर एटीएम बनाकर अब सबसे ऊंचे एटीएम का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ATM

पाकिस्तान के नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान ने 15,397 फीट की ऊंचाई पर एटीएम बनाया है। आपको बता दें कि खुंजराब दर्रा चीन-पाक सीमा पर स्थित काराकोरम पर्वतमाला में स्थित है। ऊंचाई पर होने की वजह से यहां बिजली की समस्या है, बावजूद इसके एटीएम ने जेनेरेटर की मदद से 24 घंटों चलने वाला एटीएम लगाया है।

बैंक ने कहा है कि कड़ाके की ठंड हो या फिर बारिश इस एटीएम को हमेशा चालू रखा जाएगा। आपको बता दें कि पूरे पाकिस्तान में इस बैंक के करीब 1000 एटीएम हैं। गौरतलब है कि खुंजराब दर्रे में एटीएम बनाकर पाकिस्तान ने भारत के यूनिनय बैंक ऑफ इंडिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यूबीआई ने साल 2007 में सिक्किम की कुपुप लेक में करीब 14,300 फीट की ऊंचाई पर अपने एटीएम की स्थापना की थी। जो दुनिया का सबसे ऊंचा एटीएम माना जाता था। Video:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+