फेमस मॉडल का खुलासा- 'बड़ा खिलाड़ी मेरे साथ बिताना चाहता था रात, ऑफर किए थे 43 लाख'
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: जैसे-जैसे इंसान शोहरत हासिल करता जाता है, वैसे-वैसे विवादों से उसका नाम भी जुड़ता जाता है। अब मॉडल और OnlyFans ब्यूटी नताली एंड्रियानी ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके मुताबिक एक मशहूर खिलाड़ी उनके साथ रात बिताना चाहता था। साथ ही इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की गई थी।

अभद्र प्रस्ताव आ चुके
50 वर्षीय एंड्रियानी, जो एक रियलिटी टीवी स्टार भी हैं, उन्होंने फ्रांसीसी पत्रिका को बताया कि Didier Deschamps के स्क्वाड से उनके पास एक प्रस्ताव आया। जिसे सुनकर वो हैरान रह गई। वैसे तो उनके पास बहुत से अभद्र प्रस्ताव आ चुके हैं, लेकिन उसमें ये मामला अलग था। साथ ही वो एक बड़े फुटबॉलर से जुड़ा था।

50 हजार यूरो की पेशकश की
उन्होंने आगे कहा कि उस खिलाड़ी ने मेरे साथ रात बिताने के लिए 50 हजार यूरो की पेशकश की थी। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 43,25,676 रुपये के आसपास होगी। उनको ये प्रस्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्होंने उसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि वो फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी थे। ये शर्म की बात है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसी हरकत करेंगे।

आधी उम्र के पुरुषों के साथ बनाए संबंध
आपको बता दें कि ब्रुनेट ब्यूटी नताली 2014 में फ्रेंच टीवी शो 'सीक्रेट स्टोरी' और दो साल बाद 'हार्टब्रेक विला' में नजर आई थीं। उनका जन्म पेरिस में हुआ था। इससे पहले भी वो चर्चा में आ चुकी हैं, उस दौरान उन्होंने अपने से आधी उम्र के दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए थे। साथ ही वो अपने फैंस के लिए OnlyFans पर कंटेंट प्रसारित करती हैं।

खिलाड़ी का नाम छिपाया
वैसे तो नताली ने खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया। फ्रांस में कई लोग अब उस गुमनाम फुटबॉलर की पहचान जानना चाहते है। उन्होंने आगे कहा कि मैं 50 साल की हूं और यौन रूप से परिपक्व हूं। मैं उन चीजों की खोज कर रही हूं जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं खोजा था। मैं अपनी शरीर की देखभाल करती हूं। साथ ही मुझे अपने पसंद के मर्द के साथ बिस्तार पर सोने में समस्या नहीं है, लेकिन इसके लिए पैसे का ऑफर देना गलत हैं।
Recommended Video

फॉलोवर्स की संख्या बढ़ी
आपको बता दें कि नथाली काफी फेमस हैं। जिस वजह से उनके इंस्टाग्राम पर 3,41,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा ट्विटर पर भी उन्हें 1.23 लाख लोग फॉलो करते हैं। उनके इस इंटरव्यू ने सनसनी मचा दी है। साथ ही उनके फॉलोवर्स की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications