गलती से हुआ एक क्लिक और उड़ गए 7 करोड़ रुपए के NFT, बदले में कलेक्टर को मिला सिर्फ 1 पैसा
नई दिल्ली, 12 मार्च। तेजी से बदलती दुनिया में तकनीक लगातार विकास कर रही है। आज के समय में इंटरनेट बेहद जरूरी हो गया है, इस पर कई देशों की अर्थव्यवस्था टिकी हुई है। इंटरनेट के माध्यम से चीजों को ऑनलाइन बेचना और खरीदना आसान हो गया है। इन दिनों एनएफटी को लेकर लोगों में काफी क्रेज है, कई युवा इससे करोड़ों की कमाई कर अमीर बन चुके हैं। हालांकि कई बार इंटरनेट पर आपकी एक गलती जिंदगी भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

7.6 करोड़ रुपए के थे NFT
ऐसा ही कुछ हुआ एक एनएफटी कलेक्टर के साथ, जिसने गलती से अपने 1 मिलियन डॉलर (करीब 7.6 करोड़ रुपए) के एनएफटी को 1 पैसे से भी कम कीमत में बेच दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने एनएफटी को 444 ईथर के लिए लिस्ट करने की बजाए 444वी के लिए सूचीबद्ध कर दिया था। बता दें कि ऑनलाइन जगत में एनएफटी को काफी कीमती माना जाता है, इसे ईथररॉक के नाम से भी जाना जाता है।

गलत जगह कर दिया लिस्ट
एनएफटी को जब 444वी पर लिस्ट किया जाता है तो उसकी कीमत बेहद कम हो जाती है। जबकि 444 ईथर पर एनएफटी की वैल्यू काफी अधिक होती है। ईथररॉक या एनएफटी फ्री क्लिपआर्ट पर आधारित 100 कार्टूनों का एक ग्रुप होता है। ये डिजिटल रॉक्स इससे पहले लाखों डॉलर में बेची गई हैं। ईथररॉक ग्रुप ब्लू-चिप एनएफटी संग्रह जैसे बोरेड एप यॉट क्लब और क्रिप्टोपंक्स के समान है।

1 पैसे से भी कम कीमत में बेचा
गलती से एक पैसे से भी कम कीमत में बेचा गया 7.6 करोड़ रुपए का एनएफटी जल्द ही ईथररॉक की वेबसाइट पर फिर से करीब 406 करोड़ रुपए में लिस्ट हो गया। एनएफटी कलेक्टर ने इस घटना के बारे में ट्वीट कर लोगों को बताया। कलेक्टर ने लिखा, 'आपका सप्ताह कैसा है? मेरा? मैंने गलती से 444ETH की बजाय 444Wei के लिए एनएफटी को गलत तरीके से लिस्ट कर दिया।'

एक क्लिक में उड़ गए 7 करोड़ रुपए
रॉक डस्ट नाम के ट्विटर यूजर और कलेक्टर ने आगे लिखा, 'बॉट ने इसे उसी ब्लॉक में छीन लिया और 234ETH के लिए फ्लिप करने की कोशिश कर रहा था। एक क्लिक में, मेरी पूरी नेटवर्थ $1 मिलियन (7.6 करोड़ रुपए) चली गई। क्या कोई आशा है? क्या स्निपर दया दिखा सकते हैं?' शेयर किए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये ट्वीट काफी ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स ने कलेक्टर के लिए अफसोस जताया है।
How's your week?
— Rock dust 😭 (@dino_dealer) March 10, 2022
Mine? I just erroneously listed @etherrock #44 for 444 wei instead of 444 eth🤦♂️
Bot sniped it in the same block and trying to flip for 234 eth
In one click my entire net worth of ~ million dollars, gone
Is there any hope?
Am I GMI?
Can snipers show mercy? pic.twitter.com/yq9Itb2Ukb
यह भी पढ़ें: महिला ने जीती थी 55 लाख की लॉटरी, फर्जीवाड़ा समझ फोन ही नहीं रिसीव किया












Click it and Unblock the Notifications