शादी वाले दिन ही दुल्हन की कुछ लड़कों से हो गई लड़ाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
साउथ वेल्स। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन को एक अज्ञात व्यक्ति से लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक ये वीडियो साउथ वेल्स में स्थित स्वानसी के एक रग्बी क्लब का है। वीडियो में दुल्हन को सफेद रंग के शादी के जोड़े में देखा जा सकता है। जिसका खेल के मैदान में कुछ लोगों से विवाद हो रहा है। जो डॉलिमोर नामक इस दुल्हन की शादी डेनिम नाम के शख्स से हुई थी। शादी के बाद इन्हें लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है।

'किसी तरह की मारपीट नहीं हुई'
दुल्हन का लड़ाई करने वाला ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को रेडिट पर रविवार को शेयर किया गया है। जबकि ये शादी शुक्रवार को हुई थी। वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि द सन को दिए इंटरव्यू में 31 साल की डॉलिमोर ने दावा किया है कि उनके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है। बल्कि कुछ अंजान लोग आपस में लड़ रहे थे, वो बस उनकी मदद करने के लिए वहां गई थीं। वह कहती हैं, 'केवल दस मिनट में पेनलेन रग्बी क्लब में मेरी रिसेप्शन पार्टी थी, इसलिए फिर हमने वहां से निकलने का फैसला किया।'

लड़ाई करने वालों को नहीं जानतीं डॉलिमोर
उन्होंने कहा, 'जब हम बाहर जा रहे थे, तो एक छोटे समूह की आपस में लड़ाई हो रही थी। मुझे अब भी नहीं पता कि वो लोग कौन थे और क्यों लड़ रहे थे। लेकिन मैं अपना दिन खराब नहीं करना चाहती थी तो फिर वहां से चली गई और उन्हें बोल दिया कि शांत रहें। मैंने बहुत आराम से ये बात कही। क्योंकि वो मेरी शादी थी और मैं किसी को भी लड़ाई के माध्यम से मेरी शादी खराब करने नहीं दे सकती है, तो मैंने कहा कि शांत रहें और लड़ाई ना करें।' जब डॉलिमोर से पूछा गया कि लड़ाई के दौरान वह जमीन पर क्यों गिर गई थीं, तो उन्होंने कहा, 'ना तो मुझे किसी ने मारा है और ना ही मैंने किसी को मारा है।'

जमीन पर पड़ी महिला पर क्या कहा?
वीडियो में एक महिला अचेत अवस्था में भी पड़ी हुई दिख रही है। जब इस बारे में डॉलिमोर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह उनकी दोस्त हैं। डॉलिमोर ने कहा, 'मेरे दोस्तों में से एक जमीन पर गिर गई थी क्योंकि उसने थोड़ी ज्यादा शराब पी ली थी और उसने कोई लड़ाई झगड़ा नहीं किया।' हालांकि इस लड़ाई के वीडियो के वायरल होने के बाद रग्बी कल्ब ने बयान जारी किया है। ये वही क्लब है, जहां डॉलिमोर की रिसेप्शन पार्टी हुई है। क्लब ने कहा है कि हमें उस रात हुई लड़ाई के वीडियो के बारे में पता चला जो क्लब के बाहर शादी की पार्टी खत्म होने के बाद हुई थी। क्लब के स्टाफ ने तुरंत पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी थी और लोगों को वहां से हटा भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications