Video: अबॉशन से पहले गर्भ में डांस कर रहा था बच्चा, मां ने बदल दिया फैसला
नयी दिल्ली। मां बनना किसी भी महिला के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी में से एक हैं। हर मां अपने बच्चे को जन्म देना चाहती है, लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती है कि उसे अपने बच्चों को जन्म देने से पहले ही मारना पड़ता है। ऐसा ही एक फैसला लेकर जब एक महिला अबॉशन के लिए अस्पताल गई तो उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर ना केवल वो बल्कि डॉक्टर भी चौंक गए।

महिला जब अस्पताल पंहुची तो अबॉशन से पहले डॉक्टरों ने बच्चे की सोनोग्राफी की, लेकिन सोनोग्राफी में जो दिखा उसे देख सब हैरान रह गए। मां के गर्भ में पल रहा बच्चा उछल-उछल कर डांस करने लगा।
अब प्रेगनेंट महिला कर्मचारियों मिलेगी 26 हफ्ते की मैटरनिटी लीव
मां ने जब अपने बच्चों को ऐसे डांस करते देखा तो वो भावुक हो उठी। बच्चे के गर्भ में उछलता-कूदता देख महिला ने अपने फैसले को बदल दिया और बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। आपको बता दें कि इस अनोखी घटना का वीडियो भी बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए मां के गर्भ में बच्चे के डांस का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications