OMG! 92 साल की उम्र में बना 13वें बच्चे का पिता

92 साल की उम्र में ये शख्स एक बार फिर से पिता बना है। पहले से ही 12 बच्चों के पिता आलम की पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया।

नई दिल्ली। सऊदी अरब के मोहम्मद अल आलम के घर खुशियां मनाई जा रही है। 92 साल उम्र में पिता बनकर आलम फूले नहीं समा रहे हैं। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब वो पिता बनें हो, इससे पहले वो 12 बच्चों के पिता बन चुके हैं। लेकिन 13वीं संतान के जन्म पर आलम और उनकी पत्नी अबीर खुशी से झूम उठे है।

OMG! Arab man turns dad again at 92

92 साल के आलम के घर में पहले से ही 7 बेटियां और 5 बेटे थे, लेकिन उसकी दूसरी पत्नी अबीर ने पहली बार बच्चे को जन्म दिया था, जिसे लेकर वो काफी उत्साहित है। 42 साल की अबीर आलम की दूसरी पत्नी है, जिससे उन्होंने पहली पत्नी की मौत के बाद शादी की थी। पहली पत्नी से उनकी 12 संतानें हैं, लेकिन अब घर में एक और बेटी के पैदा होने से दोनों पति-पत्नी बेहद खुश हैं।

बच्ची का नाम उन्होंने तमारा रखा है। ये खुशी दोगुनी इसलिए है, क्योंकि आलम की दूसरी पत्नी अबीर न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है। उसे उम्मीद नहीं थी कि वो कभी मां बन सकेगी। चूंकि उसने 92 साल के बुजुर्ग इंसान से शादी की थी, इसलिए उसने बच्चे के बारे में कबी सोचा भी नहीं था,लेकिन जब उसने बच्ची को जन्म दिया तो अल आलम और अबीर फूले नहीं समाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+