सुपरमार्केट में दही के लिए महिला ने खोला फ्रीज, मिला 12 फीट लंबा अजगर

महिला ने दही निकालने के लिए जैसे ही फ्रीज खोला उसके भीतर उसे 12 फीट लंबा अजगर दिखा।

नई दिल्ली। सुपरमार्केट में शॉपिंग के लिए महिला ने जैसे ही दही के लिए स्टोर का फ्रीज खोला उसके सामने 12 फीच लंबा, भारी-भरकम अगजर आ गया। फ्रीज में अजगर को देखकर महिला के हाथ-पैर फूल गए। उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वो करें तो क्या करे। महिला डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

 OMG!12 feet paython found in the fridge of a supermarket

घटना साउथ अफ्रीका की है, जहां एक सुपरमार्केट के फ्रीज में 12 फीट अजगर मिला। द सन की खबर के मुताबिक एक महिला सुपरमार्केट में सामान लेने गई थी। उसने दही के लिए जैसे ही फ्रिज खोला तो उसे फ्रीज में दही के डिब्बों के बीच कुछ अजीब सी चीज दिखाई दी, जिसके बाद उसने गौर से देखा तो वो अजगर था।

 OMG!12 feet paython found in the fridge of a supermarket

अजगर दूध और दही के डिब्बों के बीच था। महिला ने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया और फौरन स्टोर के मैनेजर की इसकती सूचना दी। अजगर को वहां से निकालने के लिए फौरन सपेरे को बुलाया गया। सांप पकड़ने वाले शख्स ने बताया कि फ्रिज में रहने की वजह से अजगर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

उसे 48 घंटों तक ऑबर्जवेशन में रखा गया जिससे कि वो दोबारा नॉर्मल हो सके। वहीं लोग इस बात से हैरान हो गए कि आखिर अजगर फ्रीज में कैसे पहुंचाया। सुपरमार्केट के मैनेजर का कहना है कि शायद छत और पाइप से रेंगता हुआ ये सांप यहां तक आ गया होगा। मैनेजर ने बताया कि उनके दुकान के अगल-बगल काफी जंगल और झाड़ियां है, जहां काफी संख्या में सांप रहते हैं। हलांकि सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+