VIDEO: मगरमच्छ की आंख पर शर्ट डालकर पकड़ने चला था बुजुर्ग, एक सेकेंड में खेल पलटा

मगरमच्छ सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक है, जो अपने मजबूत जबड़ों से अच्छे खासे इंसान को फाड़ दे। ऐसे में उससे पंगा लेने लायक नहीं रहता, लेकिन कुछ लोग सब कुछ जानते हुए भी कई बार रिस्क ले लेते हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे। (वीडियो-नीचे)

बुजुर्ग ने की पकड़ने की कोशिश

बुजुर्ग ने की पकड़ने की कोशिश

एक Reddit यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ आराम से बैठा रहता है। तभी वहां पर एक बुजुर्ग पहुंचा और वो उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा। शुरुआत में ही लग रहा था कि वो गलत कर रहा, लेकिन किसी ने उसको रोका नहीं। ऐसे में वो अपनी मर्जी का करता रहा।

सारा खेल पड़ा उल्टा

सारा खेल पड़ा उल्टा

बुजुर्ग सबसे पहले उस मगरमच्छ के पीछे पहुंचा। इसके बाद उसने उसकी आंखों पर शर्ट डाल दी। उसको लग रहा था कि अब मगरमच्छ को कुछ दिखाई नहीं देगा और वो उसे आसानी से पकड़ लेगा, लेकिन सारा मामला उल्टा पड़ गया। जैसे ही शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की, वो पलट गया। इसके बाद उसकी आंखों से शर्ट हट गई।

काफी ज्यादा चोट लगी

काफी ज्यादा चोट लगी

मगरमच्छ इतना भारी था कि बुजुर्ग उसे काबू नहीं कर पाया। शिकारी ने तुरंत पीछे मुड़कर उसके हाथ पर हमला किया। इसके बाद उसके पैर पर भी काट लिया। आनन-फानन में बुजुर्ग ने खुद को पीछे किया। वैसे कुछ वक्त में ही मगरमच्छ भी शांत हो गया और वो चुपचाप बैठ गया, लेकिन बुजुर्ग को काफी ज्यादा चोट लग गई थी।

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि अरे जिस तरह से उसने शर्ट फेंकी, मुझे सच में लगा कि ये आदमी जानता है कि वो क्या कर रहा है। एक अन्य ने लिखा कि वो आदमी बहुत खुशकिस्मत है कि मगर के जबड़े में जाकर भी उसका पैर बच गया, वर्ना जिंदगी भर वो विकलांग ही रहता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+