OMG! जलती चिता के बगल में लेट गया बुजुर्ग, सवाल किया तो जवाब सुन कांप उठी रूह
श्मशान घाट सुनते ही मन में एक डर की अजीब सी भावना उमड़ पड़ती है। नाम सुनते ही रूह कांप जाती है। मगर इस डर और खौफ से परे एक बुजुर्ग शख्स जलती चिता के बगल में लेटा हुआ मिला। हैरान कर देने वाला ये वीडियो अब सुर्खियों में है।
बुजुर्ग शख्स का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो श्मशाम घाट पर चिता के बगल में लेटा हुआ नजर आ रहा है। जब बुजुर्ग से पूछा गया कि वो ऐसा क्यों कर रहा, तो उसने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक सकेंगे।

कड़ाके की ठंड ने हर किसा का हाल बेहाल करके रख दिया है। शीत लहर को लेकर जगह जगह अलर्ट भी जारी किए गए हैं। इस बीच इसी शीतलहर से बचने को ये बुजुर्ग श्मशान घाट में चिताओं के बगल में सोता है।
सुनने में ये बात भले बड़ी अजीब और भावुक करने वाली लगे मगर सच है। बुजुर्ग शख्स की हालत ऐसी है कि उसके पास सिर छिपाने की भी जगह नहीं है। ठंड से ठिठुरते इस बुजुर्ग शख्स के पास जब कोई रास्ता नहीं बचा तो वो जलती चिताओं के बगल में सोने लगा।
बुजुर्ग के चिता के बगल में सोने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो आराम से लेटा हुआ है और बगल में चिता जल रही है। बुजुर्ग के आराम से लेटने के पीछे का कारण इस जलती चिता से निकल रही वो गर्मी है, जो उसे ठंड से राहत दे रही है।
ट्विटर पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बुजुर्ग जलती चिता के बराबर में लेट गया। पूछा तो बोला- ठंड लग रही है। शख्स ने आगे लिखा कि मुफलिसी और मजबूरी की ये तस्वीर सरकारों को भी देखनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications